Ghatsila News: नरसिंहगढ़ प्लस टू हाईस्कूल में खेल प्रतियोगिता

हिन्दुस्तान, घाटशिला
Follow us on Google News
share

Ghatsila News: धालभूमगढ़ में राष्ट्रीय खेल दिवस पर 'खलेगा भारत -जीतेगा भारत' खेल प्रतियोगिता का आयोजित किया गया। छात्रों, शिक्षकों के साथ मिलकर विभिन्न खेलों का प्रदर्शन हुआ। लड़कों में सोमाय सोरेन ने 400 मी दौड़ में पहला स्थान प्राप्त किया। विजेताओं को पुलिस द्वारा पुरस्कार दिए गए।

Ghatsila News: नरसिंहगढ़ प्लस टू हाईस्कूल में खेल प्रतियोगिता

Ghatsila News: धालभूमगढ़। राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर खेलेगा भारत -जीतेगा भारत के विभिन्न खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस क्रम में विद्यालय प्रांगण में शिक्षक छात्र तथा छात्राओ के साथ मैत्री खेल एवं अनुशासन के साथ खेलों का प्रदर्शन किया गया।

प्रतियोगिताएं

खेल प्रतियोगिता के 400 मी लड़कों के दौड़ में सोमाय सोरेन, प्रभु किसको तथा पीरु टुडू , क्रमशः प्रथम ,द्वितीय, एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं लड़कियों के ग्रुप में श्रीमती हांसदा 11 बी, पानू हांसदा 9बी, उर्मिला हेंब्रम 9बी ने भी क्रमशः प्रथम द्वितीय तृतीय स्थान प्राप्त किया । योगा में शुरू वाली ने प्रथम स्थान, दीपा ने द्वितीय स्थान, और तुलसी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया ।

अन्य प्रतियोगिताएँ

स्लोगन में कक्षा 12 वी की विज्ञान की छात्राएं हंसिका पातर के स्लोगन को प्रथम स्थान मिला, पूर्णिमा गुप्ता को द्वितीय एवं मौसमी साहू के स्लोगन को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ। निबंध प्रतियोगिता में विज्ञान संकाय की तीन छात्राए हंसिका पातर ने प्रथम स्थान, महिमा मिश्रा ने दूसरा स्थान, दोनों ही कला संकाय की छात्राएं हैं। पूश अप में सुधीर गोपन 66 इंच पुश अप किया और प्रथम स्थान प्राप्त किया। अफरीदी ने 53 इंच और सुजीत कुमार ने 50 इंच पुश अप करते हुए दूसरा एवं तीसरा स्थान प्राप्त किया। सभी विजेताओं को धालभूमगढ़ थाना प्रभारी द्वारा प्रोत्साहन स्वरूप उपहार देकर उत्साह आवर्धन किया गया।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

राष्ट्रीय खेल दिवस कब मनाया गया?
राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsझारखंड न्यूज़घाटशिलाGhatsila News: नरसिंहगढ़ प्लस टू हाईस्कूल में खेल प्रतियोगिता