घाटशिला कॉलेज में राष्ट्रीय सेमिनार 24 से, कुलपति बनीं मुख्य संरक्षक

Mar 11, 2026 02:38 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, घाटशिला
share

घाटशिला कॉलेज में 24 और 25 मार्च को 'भारत @ 2047: शिक्षा, संस्कृति और ज्ञान परंपरा का भविष्य' विषय पर दो दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार आयोजित किया जाएगा। इस आयोजन की योजना प्राचार्य डॉ. आरके चौधरी की अध्यक्षता में बनाई गई है। सेमिनार में भाग लेने के लिए पीजी छात्रों को ऑनलाइन पंजीकरण करने की सलाह दी गई है।

घाटशिला कॉलेज में राष्ट्रीय सेमिनार 24 से, कुलपति बनीं मुख्य संरक्षक

घाटशिला, संवाददाता। घाटशिला कॉलेज में 24 व 25 मार्च को दो दिवसीय बहुविषयी राष्ट्रीय सेमिनार का आयोजन किया जायेगा। उक्त सेमिनार का विषय भारत @ 2047 : शिक्षा, संस्कृति और ज्ञान परंपरा का भविष्य निर्धारित किया गया है। यह सेमिनार गौतम बुद्ध नैतिक शिक्षा मिशन, झारखंड के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित किया जाएगा। इसकी तैयारी को लेकर प्राचार्य डॉ. आरके चौधरी ने अपने शिक्षकों के साथ बैठक की। बैठक में निर्णय लिया गया कि इस राष्ट्रीय सेमिनार के उद्घाटन सत्र में मुख्य अतिथि के रूप में कोल्हान विश्वविद्यालय की कुलपति प्रोफेसर डॉ. अंजिला गुप्ता को आमंत्रित किया जायेगा। साथ ही यह भी निर्णय लिया गया कि इस वृहद आयोजन में टाटा स्टील फाउंडेशन एवं एचसीएल से भी सहयोग लिया जाएगा।

बैठक में आयोजन समिति गठित की गई, जिसमें कोल्हान विश्वविद्यालय की कुलपति को मुख्य संरक्षक और विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. आर.के. कर्ण को संरक्षक बनाया गया। समिति में प्राचार्य डॉ. आर.के. चौधरी को अध्यक्ष, डॉ. एस.पी. सिंह को आयोजन सचिव, डॉ. डी.सी. राम को संयोजक, प्रो. इंदल पासवान को संयुक्त संयोजक तथा डॉ. संजेश तिवारी को सह-संयोजक मनोनीत किया गया। सेमिनार में भाग लेने को करायें पंजीकरणवहीं, डॉ. संदीप चंद्र, प्रो. महेश्वर प्रमाणिक, डॉ. कृष्णा प्रसाद, डॉ. कुमार विशाल, डॉ. मोहम्मद सज्जाद, प्रो. सोमा सिंह, प्रो. अर्चना सुरीन, प्रो. राम विनय कुमार श्याम, प्रो. पूंजीशा बेदिया, डॉ. सींगो सोरेन, डॉ. चिरंतन महतो, प्रो. मानिक मार्डी, डॉ. कन्हाई बारीक, डॉ. मुकेश कुमार सिंह, डॉ. रुचि स्मिता, प्रो. बसंती मार्डी और प्रो. सरयू पाल को आयोजन समिति का सदस्य बनाया गया है। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि कॉलेज के स्नातकोत्तर (पीजी) छात्र-छात्राएं भी सेमिनार में भाग लेने हेतु ऑनलाइन पंजीकरण करा सकते हैं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।