
राष्ट्रीय लोक अदालत में 149 मामलों का हुआ निष्पादन
घाटशिला में शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन हुआ, जिसमें 300 मामलों का निपटारा किया गया। जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश सचिंद्र बिरुआ ने बताया कि लोक अदालत के माध्यम से दोनों पक्षों की सहमति से समझौता किया जाता है। इस बार कुल 44 लाख 60 हजार 91 रुपए का राजस्व संग्रह हुआ।
घाटशिला। व्यवहार न्यायालय परिसर घाटशिला में शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। इस दौरान जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश सचिंद्र बिरुआ, अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी अशोक कुमार, अनुमंडल न्यायिक दंडाधिकारी दिनेश बाउरी, न्यायिक दंडाधिकारी विकास भगत सहित बार के अध्यक्ष एवं महासचिव ने दीप प्रज्वलित कर राष्ट्रीय लोक अदालत का उद्घाटन किया। मौके पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश सचिंद्र बिरुआ कहा कि लोक अदालत के माध्यम से दोनों पक्ष की सहमति पर मामलों का समझौता करने प्रयास किया जाता है। लोक अदालत में अधिक से अधिक लोग भाग लेकर अपने मामले का निपटारा करें।
राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल 300 मामले लिए गए थे , जिसमें से 149 मामलों का निष्पादन करते हुए कुल 44 लाख 60 हजार 91 रुपए का राजस्व संग्रह किया गया। मौके पर अनुमंडल पदाधिकारी सुनील चंद्र बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राकेश शर्मा, महासचिव बबलू मुखर्जी, सहायक अभियोजन पदाधिकारी, सभी अधिवक्तागण, विभिन्न विभाग के पदाधिकारी सहित न्यायालय के सभी कर्मी इस राष्ट्रीय लोक अदालत में उपस्थित थे। लोक अदालत का संचालन सौमित्रो सरकार ने किया।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




