बहरागोड़ा में विभिन्न कार्यक्रम के बीच मना राष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस

बहरागोड़ा में विभिन्न कार्यक्रम के बीच मना राष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस

संक्षेप:

बहरागोड़ा के जवाहर नवोदय विद्यालय में बुधवार को राष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस मनाया गया। छात्रों को उनके अधिकारों के बारे में जानकारी दी गई। इस अवसर पर पूर्व स्वास्थ्य मंत्री डॉ. दिनेश कुमार षाड़ंगी ने भी कार्यक्रम आयोजित किया और समाज में उत्कृष्ट योगदान देने वाले लोगों को सम्मानित किया।

Dec 11, 2025 02:23 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, घाटशिला
share

बहरागोड़ा। बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र के जवाहर नवोदय विद्यालय में बुधवार को राष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस मनाया गया। इस दौरान छात्रों को अपने अधिकार के बारे में जानकारी दी गई। कार्यक्रम में मानव अधिकारों की सार्वभौमिक घोषणा और सभी के लिए समानता, गरिमा और सम्मान को बढ़ावा देने में इसकी प्रासंगिकता पर जोर दिया गया। विभिन्न ग्रेड के छात्रों ने रचनात्मक प्रस्तुतियां, पोस्टर, मौलिक मानवाधिकार का प्रतीक वस्तुओं का प्रदर्शन किया। उनके प्रयासों ने अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता, शिक्षा का अधिकार और लैंगिक समानता जैसे विषयों पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम का संचालन स्वाति सुचरिता सामल शर्मा ने किया। मौके पर स्कूल के प्रचार्य डॉक्टर जनार्दन सिंह,मुकेश कुमार, प्रवीण कुमार, सुजाता महंता, कृष्णा विश्वास, प्रिया प्रियदर्शनी, स्वीटी शामल, सीमा कुमारी, ब्यूटी साइकिया, आकांक्षा सिंह, अप्सरा बाला आदि उपस्थित थे।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

इधर पूर्व स्वास्थ्य मंत्री डॉ. दिनेश कुमार षाड़ंगी के आवासीय कार्यालय में मानवाधिकार दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर डॉ. षाड़ंगी ने विभिन्न महापुरुषों के चित्रों पर माल्यार्पण किया और समाज में उत्कृष्ट योगदान देने वाले पत्रकारों और समाजसेवियों को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। वहीं डॉ. दिनेश षाड़ंगी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि मानवाधिकार किसी भी देश या सरकार की ओर से प्रदान नहीं किए जाते, बल्कि ये प्रत्येक व्यक्ति को मानव होने के नाते स्वतः प्राप्त होते हैं। उन्होंने ज़ोर देकर कहा कि ये अधिकार जाति, लिंग, राष्ट्रीयता या धार्मिक मान्यताओं से ऊपर हैं, और सभी के लिए समानता और गरिमा सुनिश्चित करते हैं।