निर्धारित समय पर लोगों तक पहुंचे अनाज : बीएसओ
ड सभागार में डीलरों की समीक्षा बैठक 0 प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी का किया गया सम्मान मुसाबनी । संवाददाता मुसाबनी प्रखंड सभागार में गुरुवार को प्रखंड

मुसाबनी । मुसाबनी प्रखंड सभागार में गुरुवार को प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी विशाल कोंगाडी की अध्यक्षता में जन वितरण प्रणाली (पीडीएस) विक्रेताओं की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में राशन वितरण, ई-केवाईसी, विभिन्न योजनाओं के तहत खाद्यान्न उठाव एवं वितरण, जाति अद्यतन, आरसीएमएस सत्यापन सहित कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक के दौरान डीलर प्रवीण कुमार एवं मुन्ना सिंह, रविंद्र नाथ घोष, राजेंद्र पासवान आदि ने प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी विशाल कोंगाडी को फूल-माला पहनाकर तथा शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। इस अवसर पर डीलरों ने विभागीय कार्यों के सफल संचालन एवं जनहित में किए जा रहे प्रयासों की सराहना की।
प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी ने सभी डीलरों को निर्धारित समय पर खाद्यान्न वितरण, पात्र लाभुकों का ई-केवाईसी पूर्ण कराने तथा सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का निर्देश दिया। बैठक में उपस्थित डीलरों ने भी विभागीय दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए बेहतर सेवा देने का संकल्प लिया। मौके पर विभाग के सहायक मोहम्मद जुनेद हक आदि मौजूद थे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


