Ghatsila News: फॉरेस्ट ब्लॉक पंचायत में होगी ग्रामसभा
Ghatsila News: मुसाबनी में पंचायत के मुखिया पोरमा बानरा ने ग्रामीणों के साथ बैठक की। उन्होंने 4 विभिन्न स्थानों पर ग्रामसभाओं का आयोजन करने की योजना बनाई, जिसमें विकास योजनाओं और एसआईआर के बारे में जानकारी दी जाएगी। ग्राम सभा 23 से 27 अगस्त तक विभिन्न स्थलों पर आयोजित होगी।

Ghatsila News: मुसाबनी। प्रखंड के फॉरेस्ट ब्लॉक पंचायत के मुखिया पोरमा बानरा ने पंचायत के ग्रामीणों के साथ बैठक कर विभिन्न कल्याणकारी विकास योजना एवं एसआईआर से संबंधित ग्रामसभा के आयोजन की जानकारी ग्रामीणों को दी। मुखिया के अनुसार पंचायत के अंतर्गत 4 राजस्व ग्राम में ग्राम सभा का आयोजन होगा। उन्होंने कहा कि 23 अगस्त को पाटकीता के सुसून अखाड़ा में ,24 अगस्त को नातारा बेड़ा स्कूल मैदान में, 25 अगस्त को सोमायडीह के किताबेड़ा में तथा 27 अगस्त को पत्थरगोड़ा फुटबॉल मैदान में पूर्वाहन 10:00 बजे से ग्राम सभा का आयोजन होगा। उक्त ग्राम सभा में ग्रामीणों को विभिन्न विकास योजनाओं एवं एस आई आर से संबंधित जानकारी दी जाएगी।
उन्होंने उप मुखिया, वार्ड सदस्य, पंचायत समिति सदस्य, आंगनवाड़ी सेविका, जलसहिया, ग्राम प्रधान, मानकी मुंडा, महिला समूह, स्वास्थ्य सहिया, संबंधित क्षेत्र के स्कूलों के शिक्षकों को उक्त ग्राम सभा में समय पर उपस्थित होने का अनुरोध किया है।


