न्यूनतम वेतन देने की मांग पर बीआरसी भवन पर रसोईया ने किया प्रदर्शन
मुसाबनी में झारखंड प्रदेश रसोईया संयोजिका संघ ने बीआरसी भवन पर अपनी मांगों के लिए धरना प्रदर्शन किया। संघ की प्रखंड सचिव उषा हेंब्रम के नेतृत्व में आयोजित इस प्रदर्शन में न्यूनतम वेतन, पेंशन योजना, बीमा कवर और साल में दो साड़ी देने की मांग की गई। धरने में कई संघ सदस्य शामिल हुए।

मुसाबनी। झारखंड प्रदेश रसोईया संयोजिका संघ की मुसाबनी इकाई ने अपनी मांगों को लेकर बीआरसी भवन पर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया। धरना प्रदर्शन का नेतृत्व संघ की प्रखंड सचिव उषा हेंब्रम ने किया। संघ ने रसोईया संयोजिका को न्यूनतम वेतन देने, पेंशन योजना से जोड़ने, 10 लाख का बीमा कवर देने, साल में दो साड़ी देने आदि मांगों को लेकर बीआरसी के मुख्य द्वार पर गुरुवार 11:00 बजे से दोपहर 3:00 तक धरना प्रदर्शन किया गया और अपनी मांगों के समर्थन में संघ के सदस्यों ने जमकर नारेबाजी की। धरना प्रदर्शन में संघ की प्रखंड अध्यक्ष हीरा मुनि मुर्मू, मायदी हासदा, छीता मुर्मू, पुष्पा किसकू, पारो मार्डी, शामली नायक आदि शामिल थीं।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



