यूथ यूनाइटेड टीम के खिलाड़ियों का हुआ मिलन समारोह, खेला गया फुटबॉल का मैत्री मैच

हिन्दुस्तान, घाटशिला
Follow us on Google News
share

यूथलाड़ियों का हुआ मिलन समारोह, खेला गया फुटबॉल का मैत्री मैच मुसाबनी। संवाददाता। वर्ष 1976 से 1995 तक धमाल मचाने वाली मुसाबनी के फुटबॉल टीम यूथ यू

यूथ यूनाइटेड टीम के खिलाड़ियों का हुआ मिलन समारोह, खेला गया फुटबॉल का मैत्री मैच

मुसाबनी। कभी अविभाजित बिहार, पश्चिम बंगाल और ओडिशा तक फुटबॉल में बादशाहत कायम करने वाली मुसाबनी की फुटबॉल टीम ने 50वीं वर्षगांठ मनाई। इस अवसर फुटबॉल टीम यूथ यूनाइटेड ने मुसाबनी वेलफेयर फुटबॉल ग्राउंड में रविवार को मिलन समारोह का आयोजन किया। इसमें वर्ष 1970 से 1995 तक खेलने वाले मुसाबनी और घाटशिला के फुटबॉलर शामिल हुए और स्वर्णिम काल को याद किया। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि समाजसेवी अशोक अग्रवाल एवं विशिष्ट अतिथि मुसाबनी स्पोर्ट्स क्लब के संस्थापक सदस्य मोहम्मद हाजी सलीम द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इसमें कॉपर ब्लास्टर के खिलाड़ियों को मुख्य अतिथि द्वारा अंगवस्त्र एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।

यूथ यूनाइटेड के संस्थापक सदस्य एवं कोच स्वर्गीय रामचंद्र बाग के पुत्र सचिन कुमार बाग को मुख्य अतिथि द्वारा अंग वस्त्र एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान सचिन भावुक हो गए। इस अवसर पर अतिथियों ने टीम के 21 दिवंगत खिलाड़ियों को भी श्रद्धांजलि दी। इसके बाद यूथ यूनाइटेड को आर्थिक सहयोग लेकर शीर्ष तक पहुंचाने वाले अशोक अग्रवाल सहित सभी खिलाड़ियों का परिचय कराया गया। गौरतलब है कि टीम ने वर्ष 1976 से 1995 तक हर जगह सफलता के झंडे गाड़े।नई पीढ़ी खेलकूद से हो रही दूर, फिर से टीम का होगा गठन : अशोक अग्रवालअशोक ने कहा कि इस वेलफेयर फुटबॉल मैदान में मेरा बचपन बीता। रामचंद्र बाग जैसे धुरंधर खिलाड़ी के साथ मिलकर हमलोगों ने टीम का गठन किया था। पंरतु अब नई पीढ़ी इस खेलकूद से दूर जा रही है। हेल्थ इज वेल्थ की थीम को आज की पीढ़ी नहीं समझ पा रही है। हम सबको फिर से युवाओं को संगठित यूथ यूनाइटेड की फुटबॉल टीम का गठन करना होगा और बड़े स्तर पर टूर्नामेंट आयोजित करना होगा, जिससे फुटबॉल का क्रेज बढ़े और युवा स्वस्थ रहें।मुसाबनी स्पोर्ट्स क्लब के संस्थापक मोहम्मद हाजी सलीम ने कहा कि फुटबॉल दुनिया का लोकप्रिय खेल है, पर अफसोस की बात है कि हम हिंदुस्तानी खेल को महत्व नहीं दे रहे। आज की युवा पीढ़ी नशे की लत में जवानी बर्बाद कर रही है। खेल के जरिए युवाओं को नशे से दूर करना होगा। फुटबॉल इसका एक माध्यम है। इस अवसर पर किशोरियों एवं युवाओं का मैत्री मैच खेला गया, जिनकी विजेता टीमों को समाजसेवी अशोक अग्रवाल द्वारा पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर घाटशिला के जिप सदस्य कर्ण सिंह, कॉपर ब्लास्टर एवं भारतीय फुटबॉल टीम के पूर्व खिलाड़ी आनंद भट्टाचार्य, विल्सन गुड़िया, गणेश मुर्मू, लक्ष्मण चंद्र बाग, मोजेश डेनियल, उत्पल राय आदि उपस्थित थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।