Hindi NewsJharkhand NewsGhatsila NewsMurder of CSC Operator in Khadiya Colony Two Arrested in Land Dispute
तारापदो हत्याकांड मामले में दो गिरफ्तार, हथियार बरामद

तारापदो हत्याकांड मामले में दो गिरफ्तार, हथियार बरामद

संक्षेप:

गालूडीह थाना अंतर्गत खड़िया कॉलोनी में उपमुखिया पति और सीएससी संचालक तारापदो महतो की हत्या के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जमीन विवाद में हत्या की गई थी। आरोपियों से देसी कट्टा, बाइक और खून लगा चाकू बरामद किया गया है। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है।

Jan 14, 2026 02:09 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, घाटशिला
share Share
Follow Us on

गालूडीह थाना अंतर्गत खड़िया कॉलोनी में उपमुखिया पति और सीएससी संचालक तारापदो महतो की हत्या के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में बिरसानगर निवासी विकास दुबे और अभिषेक कुमार उर्फ गोलू शामिल है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर एक देसी कट्टा, बाइक और खून लगा चाकू भी बरामद किया है। बुधवार को मामले का खुलासा करते हुए ग्रामीण एसपी ऋषभ गर्ग ने बताया कि जमीन विवाद में तारापदो की हत्या की गई थी। घाटशिला जेल में आर्म्स एक्ट में जेल में बंद जितेंद्र दुबे ने हत्या की प्लानिंग की गई जबकि जितेंद्र के भाई छोटू गोराई ने शूटरों को तैयार किया था।

इसके लिए जगरनाथ गोराई को डेढ़ लाख में हत्या के लिए तैयार किया। इसके बाद जगरनाथ ने विकास और अभिषेक को 10–10 हजार रुपए में तैयार किया और दोनों को बाइक में बिठाकर अपने साथ ले गया। तारापदो जब दुकान बंद कर रहा था तभी अभिषेक और जगरनाथ दुकान के अंदर घुसे। अभिषेक ने चाकू मारकर घायल किया जबकि जगरनाथ ने उसे गोली मारी। घटना को अंजाम देने के बाद सभी फरार हो गए। फिलहाल पुलिस अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;