Hindi NewsJharkhand NewsGhatsila NewsMurder Mystery Solved Sunil Mahato s Death Linked to Friend Neeraj Bera
चाकुलिया सुनील महतो हत्याकांड का खुलासा:दोस्त ने की थी रड से हत्या, मृतक की बाइक, मोबाइल और हत्या में प्रयुक्त रड बरामद

चाकुलिया सुनील महतो हत्याकांड का खुलासा:दोस्त ने की थी रड से हत्या, मृतक की बाइक, मोबाइल और हत्या में प्रयुक्त रड बरामद

संक्षेप: चाकुलिया में 27 वर्षीय सुनील महतो की हत्या की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। उसके दोस्त नीरज बेरा को गिरफ्तार किया गया है। हत्या के दौरान दोनों शराब पी रहे थे और विवाद के बाद नीरज ने सुनील पर रड से हमला किया। पुलिस ने मोबाइल और हत्या में प्रयुक्त रड बरामद किया है।

Tue, 18 Nov 2025 03:33 PMNewswrap हिन्दुस्तान, घाटशिला
share Share
Follow Us on

चाकुलिया: चाकुलिया नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड संख्या छह के निवासी प्रफुल्ल महतो के पुत्र सुनील महतो 27 की हत्या की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। सुनील महतो की हत्या उसके दोस्त नीरज बेरा को पुलिस ने पश्चिम बंगाल के झाड़ग्राम स्थित एक लॉज से गिरफ्तार कर लिया है। मृतक की बाइक, मोबाइल और हत्या में प्रयुक्त रड को पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर बरामद कर लिया है। पुलिस ने मंगलवार को थाना में संवाददाता सम्मेलन आयोजित कर यह जानकारी दी। घटना की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि घटना के दिन नीरज बेरा और सुनील महतो बाइक से हवाई पट्टी जाकर शराब पी रहे थे।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

इसी बीच नशे में सुनील महतो ने नीरज बेरा को मां को लेकर गाली दी और शराब लाने की बात कही।नीरज दोबारा सुनील महतो की बाइक लेकर शराब लेने के लिए बाजार आया और शराब ली और अपने घर से रड लेकर हवाई पट्टी पहुंचा और दोनों ने शराब पी। नीरज को सुनील महतो ने गाली दी। इससे आक्रोशित होकर नीरज ने रड से सुनील महतो को पीछे से सिर पर दो बार हमला किया। फिर उसे वहीं छोड़कर उसकी बाइक और मोबाइल लेकर वहां से चला गया। नीरज बेरा ने हवाई पट्टी जाने वाली सड़क स्थित मुख्य बांयी नहर की पुलिया के नीचे रड और मोबाइल को फेंक दिया और अपने मामा के घर पहुंचा।मामा के घर पर थोड़ी देर रूकने के बाद नीरज बेरा सुनील की बाइक को लेकर नया बाजार होते हुए स्टेशन की ओर गया। जीआरपी ऑफिस के आगे झाड़ियों में बाइक को छोड़कर पैदल अपने घर पहुंचा।रात में ही नीरज ने अपनी मां को लेकर झाड़ग्राम जाने का प्रयास किया। परंतु मामा के मना करने पर रात में वह अपने घर पर ही रूका रहा। दूसरे दिन सुबह में वह अपनी मां को लेकर झाड़ग्राम चला गया। मोबाइल के लोकेशन पर पुलिस ने किया गिरफतार: इंस्पेक्टर मनोज गुप्ता ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी मोबाइल के लोकेशन के अधार पर बंगाल पुलिस के सहयोग से बंगाल के झाड़ग्राम के लॉज से की गई। आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त किए गए रड और सुनील महतो के मोबाइल को नहर से बरामद कर कर लिया गया। बाइक भी बरामद की गयी।इस छापामारी दल में इंस्पेक्टर मनोज गुप्ता,थाना प्रभारी संतोष कुमार,पुअनि अजित कुमार, कविन्द्र कुमार पोद्दार,सअनि पीताम्बर मंडल,महिला पुलिस कर्मी और सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।