Hindi NewsJharkhand NewsGhatsila NewsMurder Mystery Solved Friend Arrested for Killing Sunil Mahato in Chakulia
चाकुलिया : शराब पीने के बाद हुई कहासुनी, दोस्त ने रॉड से सुनील की कर दी थी हत्या

चाकुलिया : शराब पीने के बाद हुई कहासुनी, दोस्त ने रॉड से सुनील की कर दी थी हत्या

संक्षेप: चाकुलिया नगर पंचायत क्षेत्र में 27 वर्षीय सुनील महतो की हत्या का मामला सुलझा लिया गया है। पुलिस ने उसके दोस्त नीरज बेरा को गिरफ्तार किया, जिसने सुनील को शराब पीने के बाद गाली देने पर रॉड से मारा। आरोपी की मोबाइल लोकेशन के आधार पर पश्चिम बंगाल से गिरफ्तारी की गई और हत्या में प्रयुक्त रॉड व मोबाइल बरामद किया गया।

Wed, 19 Nov 2025 02:34 AMNewswrap हिन्दुस्तान, घाटशिला
share Share
Follow Us on

चाकुलिया, संवाददाता। चाकुलिया नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड संख्या छह के निवासी प्रफुल्ल महतो के पुत्र सुनील महतो (27) की हत्या की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। सुनील की हत्या के आरोप में उसके दोस्त नीरज बेरा को पुलिस ने मोबाइल लोकेशन के आधार पर पश्चिम बंगाल के झाड़ग्राम स्थित एक लॉज से गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, मृतक की बाइक, मोबाइल और हत्या में प्रयुक्त रॉड को पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर बरामद कर लिया है। पुलिस ने मंगलवार को थाना में संवाददाता सम्मेलन आयोजित कर यह जानकारी दी। नीरज के अनुसार, दारू पीने के बाद सुनील ने उसे गाली थी, इसलिए उसने रॉड से मारडाला था।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

सिर पर पीछे से किया था हमला घटना की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि घटना के दिन नीरज बेरा और सुनील महतो बाइक से हवाई पट्टी जाकर शराब पी रहे थे। इसी बीच नशे में सुनील महतो ने नीरज बेरा को मां को लेकर गाली दी और शराब लाने की बात कही। नीरज दोबारा सुनील महतो की बाइक लेकर शराब लेने के लिए बाजार आया और शराब ली और अपने घर से रॉड लेकर हवाई पट्टी पहुंचा और दोनों ने शराब पी। नीरज को सुनील महतो ने गाली दी। इससे आक्रोशित होकर नीरज ने रॉड से सुनील महतो को पीछे से सिर पर दो बार हमला किया। फिर उसे वहीं छोड़कर उसकी बाइक और मोबाइल लेकर वहां से चला गया। घटना के बाद पुलिया के नीचे रॉड और फोन फेंक दिया पुलिस ने बताया कि घटना के बाद नीरज बेरा हवाई पट्टी जाने वाली सड़क स्थित मुख्य बांयी नहर की पुलिया के नीचे रॉड और मोबाइल को फेंक दिया और अपने मामा के घर पहुंचा। मामा के घर पर थोड़ी देर रुकने के बाद नीरज बेरा सुनील की बाइक को लेकर नया बाजार होते हुए स्टेशन की ओर गया। जीआरपी ऑफिस के आगे झाड़ियों में बाइक को छोड़कर पैदल अपने घर पहुंचा। रात में ही नीरज ने अपनी मां को लेकर झाड़ग्राम जाने का प्रयास किया। लेकिन मामा के मना करने पर रात में वह अपने घर पर ही रुका रहा। दूसरे दिन सुबह वह अपनी मां को लेकर झाड़ग्राम चला गया। मोबाइल के लोकेशन पर पुलिस ने किया गिरफ्तार इंस्पेक्टर मनोज गुप्ता ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी मोबाइल के लोकेशन के अधार पर बंगाल पुलिस के सहयोग से बंगाल के झाड़ग्राम के लॉज से की गई। आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त किए गए रॉड और सुनील महतो के मोबाइल को नहर से बरामद कर कर लिया गया। बाइक भी बरामद की गयी। इस छापामारी दल में इंस्पेक्टर मनोज गुप्ता, थाना प्रभारी संतोष कुमार, पुअनि अजित कुमार, कविन्द्र कुमार पोद्दार, सअनि पीताम्बर मंडल, महिला पुलिस कर्मी और सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।