Hindi NewsJharkhand NewsGhatsila NewsMurder Investigation Launched in Ghatshila BJP Leaders Questioned
उप मुखिया पति हत्या मामले को लेकर पुलिस ने एक व्यक्ति को लेकर से पकड़ा

उप मुखिया पति हत्या मामले को लेकर पुलिस ने एक व्यक्ति को लेकर से पकड़ा

संक्षेप:

घाटशिला के खड़िया कोलोनी में प्रज्ञा केन्द्र के सह उप मुखिया पति तारापदो महतो की सोमवार शाम गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और तीन भाजपा नेताओं को हिरासत में लिया। एक संदिग्ध को भी गिरफ्तार किया गया है। मृतक के परिजन और गांव वाले शव के साथ घटना स्थल पर बैठे रहे।

Jan 13, 2026 04:39 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, घाटशिला
share Share
Follow Us on

घाटशिला। गालूडीह थाना क्षेत्र के खड़िया कोलोनी बस स्टैंड के समीप प्रज्ञा केन्द्र सह उप मुखिया पति तारापदो महतो की सोमवार की शाम उनके दुकान में घुसकर गोली मारकर हत्या कर दिये जाने के मामले को लेकर पुलिस सोमवार की देररात से ही गहन जांच शुरु कर दिया है। इस मामले को लेकर गालूडीह के तीन भाजपा नेता हराधन सिंह,चंदन गिरी और राजेश कर्मकार को थाना में बैठाकर रखा है। वही सुत्र बताते है कि पुलिस ने एक व्यक्ति को जमशेदपुर के टेल्को से भी हिरासत में लिया है। संभवत: उक्त व्यक्ति मोटरसाईकिल को चलाकर अपराधियों के साथ हत्याकांड को अंजाम देने पहुंचे थे।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

उस आरोपी को भी गालूडीह थाना में लाकर कड़ाई से पुछताछ किया जा रहा है। जानकार की माने तो उक्त व्यक्ति के पकड़े जाने के बाद पुलिस हत्यारे के करीब पहुंच गई है। दूसरी हत्या की घटना को लेकर पुतड़ु गांव के ग्रामीण और मृतक के परिजन सोमवार की रात्री करीब 12.30 बजे तक शव के साथ घटना स्थल पर ही बैठे रहे, पुलिस ने तीन बिंदु पर कि आरोपी को हर हाल में 24 घंटा के अंदर पकड़ा जायेगा, मृतक के परिजनो को सरकारी प्रावधान के अनुसार मुआवजा दिया जायेगा और पूर्व में जिन व्यक्तियों पर थाना मे मामला दर्ज है, उसे भी गिरफ्तार किया जायेगा लिखित देने के बाद शव को वहां से उठने दिया। फिलहाल तारापदो महतो का शव एमजीएम के शीत गृह में रखा गया है। लेकिन मंगलवार को परिजन पोस्टमार्टम कराने के लिए जमशेदपुर नही गये, जबकी दिन भर पुलिस के गाड़ी मृतक के घर में ही खड़ी रही।