फूलडूंगरी और बहरागोड़ा एनएच पर बनेगा अंडरपास
घाटशिला के सांसद विद्युतवरण महतो को भाजपा के घाटशिला मंडल अध्यक्ष विजय पांडेय ने सम्मानित किया। सांसद के प्रयासों से घाटशिला के फूलडूंगरी और बहरागोड़ा नेशनल हाईवे में अंडरपास निर्माण को मंजूरी मिली है। इसके अलावा, घाटशिला रेलवे स्टेशन को अमृत भारत स्टेशन योजना में शामिल किया गया है, जिससे यात्रियों की सुविधा में सुधार होगा।

घाटशिला। घाटशिला समेत जमशेदपुर लोकसभा क्षेत्र के विकास को लेकर लगातार प्रयासरत सांसद विद्युतवरण महतो को भाजपा के घाटशिला मंडल अध्यक्ष विजय पांडेय ने अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया। सम्मान समारोह का आयोजन मऊभंडार स्थित निदेशक बंगलो में हुआ। मंडल अध्यक्ष विजय पांडेय ने कहा कि सांसद के प्रयास से घाटशिला के फूलडूंगरी और बहरागोड़ा नेशनल हाईवे में अंडरपास निर्माण को केंद्र सरकार से मंजूरी मिल चुकी है। अंडरपास के लिए टेंडर भी फाइनल हो गया है और जल्द ही निर्माण कार्य शुरू होने की उम्मीद है। अंडरपास बनने से सड़क दुर्घटनाओं में कमी आएगी और जान-माल की भी सुरक्षा भी सुनिश्चित होगी।
कहा कि सांसद के प्रयास से घाटशिला रेलवे स्टेशन को अमृत भारत स्टेशन योजना में शामिल किया गया है। इसके तहत स्टेशन का व्यापक विकास किया जा रहा है, जिससे यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा में लगातार सुधार हो रहा है।इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष सत्या तिवारी, सांसद प्रतिनिधि संजीव कुमार, दिनेश साव, रोहित सिंह, साकेत अग्रवाल समेत अन्य नेता व कार्यकर्ता उपस्थित थे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


