Ghatsila News: पोटका में पीड़ित परिवार से मिले सांसद, किया सहयोग 

हिन्दुस्तान, घाटशिला
Follow us on Google News
share

Ghatsila News: सांसद विद्युत वरण महतो ने पोटका के खड़ियासाई गांव में बीमारियों से मृत दशरथ मुंडा और शिव सरदार के परिवार वालों से मिलकर दुख व्यक्त किया। उन्होंने दोनों परिवारों को आर्थिक सहायता और राशन दिया, साथ ही पीड़ित परिवार के घर तक सड़क बनाने का ऐलान किया।

Ghatsila News: पोटका में पीड़ित परिवार से मिले सांसद, किया सहयोग 

Ghatsila News: पोटका। सांसद विद्युत वरण महतो मंगलवार को पोटका के खड़ियासाई गांव पहुंचे और चेन्नई में बीमारी से मृत दशरथ मुंडा (28) तथा ब्रेन मलेरिया से मृत शिव सरदार (4) के परिजनों से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त की। उन्होंने दोनों परिवारों को आर्थिक सहायता और राशन उपलब्ध कराया तथा हरसंभव सहयोग का भरोसा दिया। सांसद ने मृतक दशरथ की पत्नी रानी मुंडा और शिव सरदार के माता-पिता रायमनी व लालमोहन सरदार को ढांढस बंधाया। साथ ही बारिश में आवागमन की समस्या को देखते हुए पीड़ित परिवार के घर तक सांसद निधि से 500 फीट पीसीसी सड़क निर्माण कराने की घोषणा की। इस दौरान पूर्व विधायक मेनका सरदार समेत भाजपा के कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।