मुसाबनी में सम्पूर्णता अभियान–2.0 का आयोजन, 6 सूचकों पर 3 माह में लक्ष्य पूरा करने का निर्देश
नीति आयोग द्वारा आकांक्षी प्रखंड मुसाबनी के लिए 'सम्पूर्णता अभियान-2.0' कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम 09 फरवरी 2026 को संपन्न हुआ। उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने स्वास्थ्य, पोषण, शिक्षा, कृषि, वित्तीय समावेशन एवं बुनियादी ढांचे पर चर्चा की और अधिकारियों को ठोस प्रगति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
मुसाबनी। नीति आयोग, भारत सरकार द्वारा आकांक्षी प्रखंड मुसाबनी के लिए निर्धारित 6 (छः) सूचकों में सम्पूर्णता की स्थिति प्राप्त करने के उद्देश्य से “सम्पूर्णता अभियान–2.0” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम 09 फरवरी 2026 को मुसाबनी प्रखंड अंतर्गत जेएसएलपीएस परिसर में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि जमशेदपुर के उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी द्वारा किया गया। इस अवसर पर नीति आयोग द्वारा निर्धारित सूचकों स्वास्थ्य, पोषण, शिक्षा, कृषि, वित्तीय समावेशन एवं बुनियादी ढांचे पर शत-प्रतिशत उपलब्धि सुनिश्चित करने को लेकर विस्तृत विमर्श किया गया।उपायुक्त ने उपस्थित अधिकारियों, कर्मियों एवं विशेषज्ञों को निर्देश देते हुए कहा कि आकांक्षी प्रखंड के 6 इंडिकेटरों पर विशेष प्राथमिकता के साथ कार्य करते हुए आगामी 3 माह के भीतर ठोस प्रगति सुनिश्चित की जाए।
उन्होंने सभी विभागों के बीच समन्वय, नियमित समीक्षा तथा फील्ड-लेवल क्रियान्वयन पर जोर दिया। कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों ने स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों से भी अभियान में सक्रिय सहयोग का अनुरोध किया, ताकि निर्धारित लक्ष्यों को समयबद्ध ढंग से पूरा किया जा सके। अंत में यह स्पष्ट किया गया कि परिणामोन्मुखी कार्ययोजना के माध्यम से मुसाबनी प्रखंड को सम्पूर्णता की दिशा में तेजी से आगे बढ़ाया जाए। कार्यक्रम के दौरान आकांक्षी जिला के रूप में अपने-अपने विभाग एवं क्षेत्र में विशेष कार्य करने एवं योगदान देने वाले डॉक्टर, आंगनबाड़ी सेविका, सहिया आदि को स्मृति चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र देकर पुरस्कृत किया गया। इस कार्यक्रम में जिला भर के सभी विभाग के पदाधिकारी मौजूद थे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



