Hindi NewsJharkhand NewsGhatsila NewsMothers Conference Celebrates Importance of Maternal Role in Child Development
सरस्वती शिशु मंदिर पाटपुर दरखुली में आयोजित हुई मातृ सम्मेलन,बच्चों को किया गया पुरस्कृत

सरस्वती शिशु मंदिर पाटपुर दरखुली में आयोजित हुई मातृ सम्मेलन,बच्चों को किया गया पुरस्कृत

संक्षेप:

बहरागोड़ा के सरस्वती शिशु मंदिर में मातृ सम्मेलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्राचार्य मधुसूदन साहू के संचालन में, अध्यक्ष रोहित कूईला ने माताओं की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया। सचिव शक्ति कुमार साहू...

Sep 13, 2025 03:19 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, घाटशिला
share Share
Follow Us on

बहरागोड़ा।सबहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र के कुमारडुबी पंचायत अंतर्गत सरस्वती शिशु मंदिर पाटपुर दरखुली में शनिवार को मातृ सम्मेलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन वंदना गीत से विद्यालय के छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों ने किया। कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के प्राचार्य मधुसूदन साहू ने किया। मातृ सम्मेलन कार्यक्रम का संबोधित करते हुए स्कूल के अध्यक्ष रोहित कूईला ने कहा की बालकों के सर्वांगीण विकास में माता की अहम भूमिका होती हैं। बालकों के विकास के लिए विद्यालय से निरंतर संवाद व संपर्क बनाए रखने का मातृशक्ति को आह्वान किया, क्योंकि बालकों ही हमारी असली पूंजी है।कार्यक्रम के मुख्य वक्ता स्कूल के सचिव शक्ति कुमार साहू ने कहा कि यह विद्या भारती विद्यालय निजी न होकर समाज का विद्यालय है।आपका

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

अपना विद्यालय है। संस्कारहीन शिक्षा का दुष्प्रभाव बालक को परिवार के साथ जोड़ता नहीं अपितु तोड़ने का कार्य करता है। स्कूल के उपाध्यक्ष कृष्णा पाल ने कहा कि हमारी शिक्षा ऐसी हो जिससे बालकों में देश के प्रति अपनत्व व राष्ट्रीयता का भाव जगे। उन्होंने कहा कि आदर्श विद्या मंदिर बालकों के सर्वांगीण विकास की ओर ध्यान देता है ताकि हमारा बालक चरित्रवान व राष्ट्रभक्त बने। आज का बालक कल का राष्ट्र निर्माता है। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं के बीच पुरस्कार वितरण की गई। कक्षा उदय के नाव्या धड़ा, अभिषेक धड़ा, अमित साहू। कक्षा प्रथम के साथी नायक,अलोक धड़ा,अयान राणा,नितीश देहुरी, प्रिया पाल, केशव नंदी। कक्षा द्वितीय के साहित्य साहू,आयुष पाल, आराध्या पाल। कक्षा चतुर्थ के पायल साहू, दीपाली मुर्मू, रिया साहू। कक्षा पंचम के सत्यम साहू,राजू सेन,आयुष साहू। कक्षा षष्ठम के रस्मीता घोष,सौमी बीर,प्रिती सिंह। कक्षा सप्तम के आयुष साहू,सौमिक साहू,पायल दास, कक्षा अष्टम के सुभम साहू, प्रीति मंगल, आकाश कूईला को पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर विद्यालय के सहसचिव सुचित्रा दास,चंदन दत्त, अरुप राउत, सुजीत प्रधान, शत्रुघ्न मुंडा, अशोक नंदी, सुकुमार साहू,राजेश कूईला,अचिंत पाल,गौरी शंकर गंड, अम्बिका दास, सुनीता गड़ाई आदि समेत सभी विद्यार्थियों के माताएं एवं विद्यालय के सभी आचार्य व आचार्या उपस्थित थे।