ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड घाटशिलाचाकुलिया के 50 से अधिक युवा भाजपा में हुए शामिल

चाकुलिया के 50 से अधिक युवा भाजपा में हुए शामिल

गुड़ाबांदा प्रखंड की मुड़ाकाटी पंचायत स्थित कुकड़ा जिझा ग्राम फुटबॉल मैदान में भारतीय जनता पार्टी की सभा का आयोजन हुआ । सभा की अध्यक्षता पार्टी के मंडल अध्यक्ष गौर चंद्र पात्रो ने की। सभा में भारतीय...

चाकुलिया के 50 से अधिक युवा भाजपा में हुए शामिल
हिन्दुस्तान टीम,घाटशिलाTue, 04 Sep 2018 05:25 PM
ऐप पर पढ़ें

गुड़ाबांदा प्रखंड की मुड़ाकाटी पंचायत स्थित कुकड़ा जिझा ग्राम फुटबॉल मैदान में भारतीय जनता पार्टी की सभा का आयोजन हुआ। सभा की अध्यक्षता पार्टी के मंडल अध्यक्ष गौर चंद्र पात्रो ने की। सभा में भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिनेशानंद गोस्वामी के समक्ष मुड़ाकाटी ग्राम पंचायत के विभिन्न गांव के 50 युवाओं ने भारतीय जनता पार्टी का दामन थामा। सभी युवाओं को डॉ. गोस्वामी ने पार्टी की पट्टा पहनाकर भाजपा शामिल कराया। सभा को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित करते हुए डॉ. गोस्वामी ने कहा भारतीय जनता पार्टी आदिवासियों एवं मूलवासियों का भला करने वाली पार्टी है। मुख्यमंत्री रघुवर दास की सरकार ने आदिवासी ग्राम विकास समिति बनाकर गांव के विकास के लिए काफी फंड दिया है। मोदी सरकार प्राथमिकता के तौर पर आदिवासी बहनों को मुफ्त गैस सिलेंडर एवं चूल्हा प्रदान कर रही है। झामुमो ने केवल आदिवासी के नाम पर राजनीति की है। वस्तुतः अनुसूचित जाति-जनजाति, पिछड़े वर्ग तथा सामान्य जाति के सर्वांगीण विकास के प्रति भाजपा कृतसंकल्प है। सभा को मुड़ाकाटी पंचायत के पार्टी नेता अंबा मंडी, वार्ड सदस्य फागुन मुर्मू, युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष बिल्टू प्रधान, रतनलाल राउत, देवव्रत प्रधान, मनोज बांसुरी, सद्धेश्वर कुमार, आशीष घोष, संजय महतो, ग्राम प्रधान, राम मुर्मू, सुजीत कुमार, तापस बारीक, दिलीप मिश्रा, दिनेश कालिंदी आदि नेताओं ने सभा को संबोधित किया। पार्टी में शामिल होने वाले युवाओं में फागु बेसरा, जोधा मुर्मू, भगत हेंब्रम, बिंदा मुर्मू, सुशील बेसरा, रोहिया मुर्मू, समरा ईश्वर, चामू मंडी, मानसिंह हासदा, जितेन पातर, बबलू कुमार, अर्जुन सोरेन, ममता सोरेन, गुहेरा मुर्मू, बबलू मुर्मू, रामचंद्र सोरेन, गोविंद सोरेन, महावीर कालिंदी, कानू हांसदा, दिलीप सिंह आदि प्रमुख हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें