ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड घाटशिलाचुआड़ विद्रोह के महानायक की मनी 225 वीं जयंती

चुआड़ विद्रोह के महानायक की मनी 225 वीं जयंती

चुआड़ विद्रोह के महानायक रघुनाथ सिंह की 225 वीं जयंती समारोह सोमवार को गुड़ाबन्दा थाना के ग्राम मुचरीशोल में मनाया गया। नन्दलाल सिंह की अध्यक्ष में ग्राम लाया छत्तीस सिंह, डाकुआ उदय सिंह, देहरी फकीर...

चुआड़ विद्रोह के महानायक की मनी 225 वीं जयंती
हिन्दुस्तान टीम,घाटशिलाTue, 18 Feb 2020 05:49 PM
ऐप पर पढ़ें

चुआड़ विद्रोह के महानायक रघुनाथ सिंह की 225 वीं जयंती समारोह सोमवार को गुड़ाबन्दा थाना के ग्राम मुचरीशोल में मनाया गया। नन्दलाल सिंह की अध्यक्ष में ग्राम लाया छत्तीस सिंह, डाकुआ उदय सिंह, देहरी फकीर सिंह, ग्राम प्रधान संजीव सिंह , आदिम भूमिज मुंडा महाल के संयोजक असित सिंह सरदार मुख्य रूप से उपस्थित थे। जयंती समारोह में सबसे पहले स्थापित शहीद रघुनाथ सिंह की मूर्ति की पूजा-अर्चना की गई। इसके बाद उपस्थित मां-बहनों के द्वारा बारी-बारी से पुष्पांजलि अर्पित कई गई। तत्पश्चात उपस्थित सभी ने पुष्पांजलि अर्पण कर नमन किए गए। समारोह के दौरान नृत्य व गीत भी प्रस्तुत किए। समाज के वीर शहीद रघुनाथ सिंह की जीवन पर भी प्रकाश डाला गया एवं समाज उत्थान की बात पर चर्चा की गई। मौके पर जिआन, कुड़ियान, गुढ़ा और कोआली , मूचरिशोल गावं से बलाई सिंह, दुखु सिंह, जगन्नाथ सिंह, कार्तिक सिंह, गौरांग सिंह, विभीषण सिंह, खगेन्द्र सिंह, तुलसी सिंह, मिठाई सिंह, आरती सिंह, सुमित्रा सिंह, रुपाली सिंह, विमला देवी, सीमा देवी परीतोष सिंह, चिरंजीत सिंह, जगदीश सिंह, बिरेन सिंह, उलासी देवी, सावीत्री देवी, रमुनी देवी, यशोदा देवी, लक्ष्मी सिंह, अहोल्ला सिंह, जगन्नाथ सिंह, मधुसिंह, सुनाराम सिंह, पुईतु सिंह आदि समारोह में शामिल होने पहुंचे थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें