ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड घाटशिलामोदी की नीति से नहीं होगा गरीबों का भला : डॉ. अजय

मोदी की नीति से नहीं होगा गरीबों का भला : डॉ. अजय

प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अजय कुमार ने कहा कि मोदी नीति से गरीबों का भला नहीं हो सकता है। गरीब पेंशन के लिए तरस रहे हैं। जब से भाजपा की सरकार बनी है, तब से देश में बेरोजगारी एवं अशिक्षा बढ़ी है। मुख्य अतिथि...

मोदी की नीति से नहीं होगा गरीबों का भला : डॉ. अजय
हिन्दुस्तान टीम,घाटशिलाTue, 06 Feb 2018 01:48 AM
ऐप पर पढ़ें

प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अजय कुमार ने कहा कि मोदी नीति से गरीबों का भला नहीं हो सकता है। गरीब पेंशन के लिए तरस रहे हैं। जब से भाजपा की सरकार बनी है, तब से देश में बेरोजगारी एवं अशिक्षा बढ़ी है। मुख्य अतिथि डॉ अजय पूर्वी सिंहभूम महिला कांग्रेस के जिला सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे।

बूथ स्तर पर लोगों को जोड़ें : सोमवार को गालूडीह में आयोजित सम्मेलन में उन्होंने कार्यकर्ताओं को आह्वान करते हुए कहा कि बूथ स्तर तक संगठन से लोगों को जोड़ें, तभी पार्टी मजबूत होगी। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता अपने घरों पर कांग्रेस का झंडा लगाएं।

जनविरोधी सरकार से जनता हलकान : वरिष्ठ कांग्रेसी नेता आनंद बिहारी दुबे ने भाजपा सरकार की जमकर निंदा की। कहा, सरकार की जनविरोधी नीतियों से जनता हलकान हो चुकी है। सरदार बलदेव सिंह ने भी पार्टी को मजबूत कने के लिए नौजवानों-महिलाओं को अधिक से अधिक संख्या में कांग्रेस से जोड़ने का आह्वान किया।

सम्मेलन की अध्यक्षता जिला महिला कांग्रेस की अध्यक्ष रेणुबाला महतो ने जबकि संचालन अनिता सरदार एवं मोनिका महाली ने किया। इस मौके पर ऋतिका मुखी, गायत्री दास, उषा यादव, राकेश साह, मो. नौशाद, दुर्गा महाली, मोरी दास, वहीदा खातून, सुनीता मिश्रा, मीना बागती आदि उपस्थित थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें