Ghatsila News: ‌विधायक ने किया मुख्य गेट निमार्ण कार्य का शिलान्यास

हिन्दुस्तान, घाटशिला
Follow us on Google News
share

Ghatsila News: घाटशिला में विधायक ने शनिवार को विधायक निधि से 15 लाख की लागत से बनने वाले भव्य मुख्य द्वार का शिलान्यास किया। विधायक ने कहा कि यह गेट आम लोगों और पर्यटकों को आकर्षित करेगा। इसके अलावा, 17 लाख की लागत से सामुदायिक भवन का उद्घाटन भी किया गया, जिससे कार्यक्रमों के आयोजन में सुविधा होगी।

Ghatsila News: ‌विधायक ने किया मुख्य गेट निमार्ण कार्य का शिलान्यास

Ghatsila News: घाटशिला। संवाददाता शनिवार को विधायक ने घाटशिला में एक योजना का शिलान्यास एवं एक का उद्घाटन किया। सर्व प्रथम विभूति संस्कृति संसद कॉलेज रोड में विधायक ने विधायक निधि से लगभग 15 लाख से बनने वाली भव्य मुख्य द्वार का शिलान्यास किया। इस क्रम में विधायक ने कहा कि विभूति मंच के सदस्यों की ओर से काफी दिनों से गेट निमार्ण की मांग किया जा रहा था। आम लोगों एवं पर्यटको को आकर्षित करने को ले उन्होने विधायक निधि से गेट की स्वीकृति प्रदान किया। इसके बाद विधायक ने पावड़ा मैदान में 17 लाख की लागत से बने सामुदायिक भवन का फिटा काटकर शिलान्यास किया।

इस मौके पर विधायक ने कहा कि पावड़ा मैदान में सामुदायिक भवन बन जाने से लोगों को किसी तरह के कार्यक्रम के आयोजन में किसी प्रकार के दिक्कतों का सामना नही करना पड़ेगा। मौके पर देवी प्रसाद मुखर्जी, मुखिया पार्वती मुर्मू, सत्यजीत सीट, जगदीश भकत,सुजय सिंह, आनंद गोयल, राजा सिंह सरदार, अंकुर कांवड़ी, रिंकु सिंह समेत कई झामुमो नेता मौजूद थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsJharkhand NewsGhatsila NewsGhatsila News: ‌विधायक ने किया मुख्य गेट निमार्ण कार्य का शिलान्यास