Hindi NewsJharkhand NewsGhatsila NewsMLA Cup Cricket Tournament MMC Premnagar Advances to Quarterfinals
एमएमसीसी प्रेमनगर जीत के साथ क्वार्टर फाइनल में

एमएमसीसी प्रेमनगर जीत के साथ क्वार्टर फाइनल में

संक्षेप:

घाटशिला में एमएलए कप क्रिकेट टूर्नामेंट के छठे दिन, एमएमसीसी प्रेमनगर ने भूमिपुत्र धरमबहाल और सुरदा समशेर्स को हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। पहले मैच में प्रेमनगर ने 85 रन बनाए, जबकि धरमबहाल 68 रन पर सिमट गई। दूसरे मैच में, प्रेमनगर ने 96 रन बनाए और सुरदा समशेर्स सिर्फ 75 रन बना सकी।

Jan 14, 2026 02:37 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, घाटशिला
share Share
Follow Us on

घाटशिला, संवाददाता। मऊभंडार फुटबॉल ग्राउंड में पूर्व शिक्षा मंत्री स्व. रामदास सोरेन कि स्मृति में खेले जा रहे घाटशिला एमएलए कप क्रिकेट टूर्नामेंट के छठे दिन एमएमसीसी प्रेमनगर ने भूमिपुत्र धरमबहाल और सुरदा समशेर्स सुरदा को हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया। पहले मुकाबले में बैड बॉयज बालियागोड़ा ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 8 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 104 रन बनाए। उनकी ओर से बल्लेबाज पटेल ने 26 रन और रामदास ने 25 रन बनाए। विपक्षी टीम कीओर से गेंदबाज संतु व गौतम दास ने दो-दो विकेट लिए। जवाबी पारी में सुरदा समशेर्स सुरदा ने 7.2 ओवर में ही सात विकेट खोकर जीत के लिए जरूरी लक्ष्य को हासिल कर लिया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

उनकी ओर से बल्लेबाज अखिल ने 30 रन, केशव ने 29 रन और टिंकू दास ने 24 रन कि उपयोगी पारी खेलकर टीम को जीत दिलाया। वहीं, विपक्षी टीम के दिनेश ने दो और किशन ने एक विकेट लिए. केशव को मैन ऑफ़ द मैच से पुरस्कृत किया गया। दूसरे मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए एमएमसीसी प्रेमनगर ने निर्धारित 8 ओवर में 5 विकेट खोकर 85 रन बनाए। उनकी ओर से बल्लेबाज अजीत ने 36 और देवा ने 22 रन बनाए। विपक्षी टीम के गेंदबाज सोनू ने दो विकेट लिए। जवाब में भूमिपुत्र धरमबहाल निर्धारित ओवरों में 9 विकेट खोकर 68 रन ही बना सकीं। उनकी ओर सेबलबाजी करते हुए प्रदीप ने 19 रन और मीन ने 15 रन बनाए। प्रेमनगर के गेंदबाज लिल्टू ने पहली हैट्रिक बनाते हुए 5 विकेट और रोबिन ने 2 विकेट लिए। लिल्टू को मैन ऑफ़ द मैच से पुरस्कृत किया गया। तीसरा मैच सुरदा समशेर्स व एमएमसीसी प्रेमनगर के बीच खेला गया। एमएमसीसी प्रेमनगर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 8 ओवर में सात विकेट खोकर 96 रन बनाए। जिसमे झुंटू ने तीन छक्कों व दो चौकों कि मदद से 31 रन और देवा ने तीन छक्कों व एक चौका कि मदद से 28 रन बनाए। विपक्षी टीम के लिए अंकुर ने 3 विकेट और गौतम दास ने 2 विकेट लिए। जवाब में सुरदा समशेर्स निर्धारित ओवरों में 9 विकेट खोकर मात्र 75 रन ही बना सकीं। बल्लेबाज शशि ने तीन छक्कों कि मदद से 23 रन और टिंकू दास ने दो छक्कों व एक चौका कि मदद से 17 रन बनाए।