मुसाबनी : मुखिया ने दी पेसा कानून की जानकारी
मुसाबनी के फॉरेस्ट ब्लॉक पंचायत में मुखिया पोरमा बानरा की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में पेसा कानून के बारे में जानकारी दी गई और पृथक ग्राम सभा प्रस्ताव की सूची तैयार करने पर चर्चा की गई। बैठक में विभिन्न टोला के प्रधान और मानकी मुंडा उपस्थित थे।

मुसाबनी। प्रखंड के फॉरेस्ट ब्लॉक पंचायत के नातराबेड़ा स्कूल मैदान में बुधवार को मुखिया सह ग्राम प्रधान पोरमा बानरा की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया। मुखिया ने पेसा कानून के संबंध में लोगों को जानकारी दी। क्षेत्रफल के हिसाब से पृथक ग्राम सभा प्रस्ताव की सूची तैयार करने और प्रधान मानकी मुंडा को लेकर चर्चा किया। बैठक में फॉरेस्ट ब्लॉक ग्राम के सभी टोला के प्रधान एवं मानकी मुंडा उपस्थित थे। बैठक में नरर्सिंग बानरा, मोरा सोय, गोसा बानरा, शिवचरण सोरेन, जितेन माझी, दूना मुंदया, बुधन सिंह बानरा, दुर्गा हेंब्रम, विद्याधर बानरा, मतोवा बानरा, शिवा बानरा, दूना हेंब्रम, सोमा हेंब्रम, अमर सिंह जोको आदि उपस्थित थे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


