Ghatsila News: दुर्गा पूजा को लेकर जादूगोड़ा थाना में शांति समिति की हुई बैठक

हिन्दुस्तान, घाटशिला
Follow us on Google News
share

Ghatsila News: जादूगोड़ा में दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण ढंग से मनाने के लिए एक बैठक आयोजित की गई। ऐसा बीडीओ अरुण कुमार के नेतृत्व में हुआ, जिसमें पूजा समितियों और पुलिस अधिकारियों ने सुरक्षा पर चर्चा की। उन्होंने अफवाहों से बचने और संदिग्ध गतिविधियों की रिपोर्टिंग का आग्रह किया। सीसीटीवी कैमरे लगाने की सिफारिश की गई।

Ghatsila News: दुर्गा पूजा को लेकर जादूगोड़ा थाना में शांति समिति की हुई बैठक

Ghatsila News: जादूगोड़ा। दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर मंगलवार को जादूगोड़ा थाना परिसर में बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पोटका प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) अरुण कुमार ने की। बैठक में जादूगोड़ा थाना के अवर निरीक्षक अनंत मरांडी, हरि महतो, एएसआई रामेश्वर साव समेत थाना क्षेत्र के विभिन्न दुर्गा पूजा समितियों के अध्यक्ष एवं अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। बैठक के दौरान बीडीओ अरुण कुमार ने पूजा के दौरान अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की अपील की। उन्होंने कहा कि यदि क्षेत्र में कोई भी व्यक्ति संदिग्ध गतिविधि करता हुआ दिखाई दे तो इसकी सूचना तत्काल पुलिस प्रशासन को दें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके।

उन्होंने पूजा समितियों से भी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सतर्क रहने की अपील की। बीडीओ ने पूजा पंडालों में सीसीटीवी कैमरे लगाने पर जोर देते हुए कहा कि इससे सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने में मदद मिलेगी। साथ ही पूजा समितियों से अपील की गई कि पंडाल एवं मुख्य सड़कों के आसपास श्रद्धालुओं की आवाजाही को देखते हुए मोटरसाइकिल या अन्य वाहनों को सड़क पर बेतरतीब ढंग से खड़ा नहीं होने दें। मौके पर रूपक कुमार मंडल, मनोज प्रताप सिंह, उमा पोदो भकत, संजू बारीक, अमित शाव, गोपाल पात्रों, दिनेश सरदार समेत अन्य लोग मौजूद थे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsझारखंड न्यूज़घाटशिलाGhatsila News: दुर्गा पूजा को लेकर जादूगोड़ा थाना में शांति समिति की हुई बैठक