Ghatsila News: अर्जुन का पेड़ घर पर गिरा, बिजली व्यवस्था ठप्प, सड़क पर आवाजाही हुआ बंद
Ghatsila News: डुमरिया प्रखंड के कुण्डालुका गांव में भारी बारिश के कारण राजेंद्र बास्के के घर के ऊपर एक विशाल अर्जुन का पेड़ गिर गया। हालांकि जान-माल की कोई हानि नहीं हुई। पेड़ गिरने से सड़क बंद हो गई और स्थानीय लोग प्रभावित हुए। अनुरोध किया गया है कि मुआवजे के लिए आपदा प्रबंधन से मदद मिले।

Ghatsila News: डुमरिया । डुमरिया प्रखंड अंतर्गत बांकीशोल पंचायत के कुण्डालुका गांव में राजेंद्र बास्के के घर के ऊपर सोमवार की रात अर्जुन का विशाल पेड़ गिर जाने के कारण घर ध्वस्त हो गया परन्तु जान माल की कोई क्षति नहीं हुई है। जानकारी के अनुसार क्षेत्र में लगातार तीन दिनों से भारी बारिश होने से कुण्डालुका गांव के राजेंद्र बास्के के खपरैल घर के ऊपर विशाल अर्जुन का पेड़ गिर गया। साथ ही बिजली का तार टुट कर गिर गया एवं बाकुलचंदा से डुमरिया आने जाने वाली सड़क पुरी तरह से बंद हो गई है। इस घटना के संबंध में ग्रामीणों द्वारा बिजली विभाग एवं प्रखंड प्रशासन को जानकारी दी गई है।
साथ ही राजेंद्र बास्के के क्षतिग्रस्त घर के मुआवजे को लेकर आपदा प्रबंधन विभाग से सहयोग करने की मांग की गई है। दूसरी ओर विशाल वृक्ष के सड़क पर गिर जाने के कारण बाकुलचंदा से डुमरिया आने जाने वाले लोगों को कई किलोमीटर का अतिरिक्त रास्ता तय कर अपने गतंब्य को जाना पड़ा।


