मोहनडुंगरी और बूढ़ीसोल जंगल में भीषण आग, काजू के दर्जनों पेड़ झुलसे

Feb 18, 2026 02:25 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, घाटशिला
share

चाकुलिया वन क्षेत्र के दिघी में मंगलवार को भीषण आग लग गई। आग ने कई काजू के पेड़ और अन्य पौधों को नष्ट कर दिया। वनपाल कल्याण महतो के निर्देश पर क्विक रिस्पांस टीम ने आग पर काबू पाया। सूखी झाड़ियों के कारण आग साल के जंगल तक फैल गई, जिससे वन्य प्राणियों में अफरा-तफरी मच गई।

मोहनडुंगरी और बूढ़ीसोल जंगल में भीषण आग, काजू के दर्जनों पेड़ झुलसे

चाकुलिया, संवाददाता। चाकुलिया वन क्षेत्र के दिघी स्थित मोहनडुंगरी और बूढ़ीसोल जंगल में मंगलवार की दोपहर अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी भयावह थी कि इसने देखते ही देखते आग ने फूलों से लदे काजू के दर्जनों पेड़ों और सैकड़ों अन्य पौधों को अपनी चपेट में ले लिया। घटना की जानकारी मिलते ही प्रभारी वनपाल कल्याण महतो के निर्देश पर क्विक रिस्पांस टीम मौके पर पहुंची। वनकर्मियों ने एयर ब्लोअर की मदद से काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। बताया जा रहा है कि सूखी झाड़ियों के कारण आग तेजी से साल के जंगल तक फैल गई, जिससे पूरा इलाका धुएं से भर गया।

इस अगलगी के कारण जंगल में रहने वाले छोटे वन्य प्राणियों और पक्षियों के बीच अफरा-तफरी मच गई। वन विभाग को आशंका है कि किसी ग्रामीण द्वारा लगाई गई आग ने यह विकराल रूप धारण किया है। उल्लेखनीय है कि गर्मी का मौसम शुरू होते ही इस क्षेत्र के जंगलों में आग लगने की घटनाएं लगातार बढ़ने लगी हैं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।