नरसिंहगढ़ : साल जंगल में लगी भीषण आग, दर्जनों पेड़ झुलसे
धालभूमगढ़ के नरसिंहगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग 18 के पास बुधवार को साल जंगल में भीषण आग लग गई। सामाजिक संस्था सेवा ही धर्म के सदस्यों ने वन विभाग और अग्निशामक विभाग को सूचित किया और आग पर काबू पाने की कोशिश की। आग लगने से कई पौधे और जीव जंतु जल गए। संस्थापक ने आग ना लगाने की अपील की।

धालभूमगढ़। नरसिंहगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग 18 के बगल से नरसिंहगढ़ जाने वाली सर्विस रोड पर साल जंगल में बुधवार को अचानक दिन में भीषण आग लग गई। आग की सूचना मिलते ही सामाजिक संस्था सेवा ही धर्म के सक्रिय सदस्यों ने वन विभाग के कर्मचारियों को तथा अनुमंडल अग्निशमन विभाग को सूचित करते हुए अपने स्तर से आग पर काबू पाने का अथक प्रयास किया। अग्निशमन वाहन आने के बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया जा सका। लेकिन, तबतक जंगल में नए निकले पौधे तथा छोटे-छोटे जीव जंतु जलकर खाक हो चुके थे। इन दुखद स्थितियों को देखने के बाद सेवा ही धर्म के संस्थापक नौशाद अहमद एवं बीट इंचार्ज सुमित कुमार पाठक ने आम जनता से अपील की है कि जंगल में आग ना लगाए।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



