Ghatsila News: हल्दीपोखर में स्प्रे कर 13 लाख के गहने व 95 हजार नकद रुपए की चोरी 

हिन्दुस्तान, घाटशिला
Follow us on Google News
share

Ghatsila News: पोटका के हल्दीपोखर में अज्ञात चोरों ने एक घर में चोरी की, जिसमें 13 लाख के गहने और 95 हजार रुपए नकद शामिल हैं। घटना 13-14 सितंबर की रात को हुई। पुलिस जांच में पता चला कि चोरों ने रासायनिक स्प्रे का प्रयोग कर परिवार के सदस्यों को बेहोश किया। पीड़ित अधिवक्ता ने पुलिस से जांच की मांग की है।

Ghatsila News: हल्दीपोखर में स्प्रे कर 13 लाख के गहने व 95 हजार नकद रुपए की चोरी 

Ghatsila News: पोटका, संवाददाता। कोवाली थाना क्षेत्र के हल्दीपोखर के हृदयनगर में अज्ञात लोगों ने घर के मुख्य दरवाजे का ताला तोड़ कर 13 लाख के गहने व 95 हजार नकद रुपए की चोरी कर ली। घटना 13-14 सितंबर रात्रि की है। इस संबंध में पीड़ित अधिवक्ता जावेद जमाल ने कोवाली थाना को लिखित शिकायत की है। सूचना पाकर थाना प्रभारी मुकेश कुमार साव घटनास्थल पहुंचे व जांच शुरू की। घर में लगे सीसीटीवी फुटेज चेक करने से दिखा कि चेहरे पर कपड़ा बांध कर पांच अनजान लोग घर में घुसे व चोरी की घटना को अंजाम दिया। चोर संभवतः घटना को अंजाम देने में स्प्रे का प्रयोग कर घर के सभी सदस्यों को बेहोश कर दिया व आलमारी का लाकर तोड़ कर चोरी की। चोरों द्वारा घटना में प्रयुक्त रासायनिक स्प्रे के उपरांत पीड़ित परिवार के घर में लोगों को सांस लेने में भी परेशानी हो रही है। घर की बुजुर्ग महिला को इलाज कराने की नौबत आ गई।

आंख धोने पर जलन होने लगी : पीड़ित

शिकायत में अधिवक्ता ने बताया कि रविवार रात हम सपरिवार घर में सोए थे। सुबह करीब 3 बजे नींद से उठे और मुंह में पानी का छींटा मारा तो आंख जलने लगी। शंका होने पर स्वर्गीय पिता के कमरे में गया तो देखा कि स्टील की आलमीरा टूटी हुई है व उसमें रखे नकद 95 हजार, सोना की चेन (1), कान की बाली(1 जोड़ा), नाक की नथिया (2), चांदी की पायल (1 जोड़ी), चूड़ी (1 जोड़ा) गायब हैं। गहनों की अनुमानित मूल्य 13 लाख रुपए है। उन्होंने कहा कि अज्ञात चोर घर के मुख्य दरवाजे का ताला तोड़ कर प्रवेश कर चोरी की घटना को अंजाम दिया। उन्होंने पुलिस से मांग की है कि घटना की जांच कर चोरी गए गहने व रुपए बरामद किया जाए।

सामान्य प्रश्न

✦घटना कब हुई थी?−
घटना 13-14 सितंबर रात्रि की है।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsझारखंड न्यूज़घाटशिलाGhatsila News: हल्दीपोखर में स्प्रे कर 13 लाख के गहने व 95 हजार नकद रुपए की चोरी