जिला मारवाड़ी सम्मेलन का 14 दिसंबर को, प्रचार अभियान तेज
पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन का चुनाव 14 दिसंबर को होना है। अध्यक्ष पद के उम्मीदवार मुकेश मित्तल ने ग्रामीण क्षेत्रों का दौरा किया और अपने कार्यकाल की उपलब्धियों के बारे में बताया। उन्होंने संगठन के विस्तार और नए सदस्यों की संख्या में वृद्धि की जानकारी दी। मतदान केंद्रों की मांग पर चुनाव अधिकारी को सुझाव देने का आश्वासन दिया।

घाटशिला, संवाददाता। पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन का 14 दिसंबर को चुनाव होना है। इसके लिए राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। अध्यक्ष पद के उम्मीदवारों ने जमशेदपुर शहर के साथ साथ ग्रामीण क्षेत्र में भी चुनाव अभियान तेज कर दिया है। अध्यक्ष पद के उम्मीदवारों मुकेश मित्तल ने ग्रामीण क्षेत्र के जादूगोड़ा,घाटशिला और चाकुलिया का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने घाटशिला के सदस्यों के साथ अग्रसेन स्मृति भवन में एक बैठक की। जिसमे उन्होंने अपने पूर्व के कार्यकाल में किए गए कार्यों पर प्रकाश डाला और भविष्य के कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जब वे जिला अध्यक्ष बने थे ,जिला में सदस्यों की संख्या लगभग 750 थी जो अब लगभग 1400 हो गई है।
उसके अलावा उन्होंने संगठन का विस्तार करते हुए चार नई शाखाओं का गठन किया है। इस बार चुनाव जीतने पर जिला में जो भी क्षेत्र छूटे हुए है वहां भी संगठन खड़ा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि उन्होंने कभी भी दबाव में काम नहीं किया। वे समाज प्रथम की नीति पर हमेशा काम किए है। उन्होंने कुछ सदस्यों द्वारा चुनाव में घाटशिला में मतदान केंद्र बनाने की मांग पर कहा कि यह कार्य चुनाव अधिकारी के अंतर्गत आता है। इस संबंध में वे चुनाव अधिकारी के समक्ष उक्त मांग रखेंगे। बैठक से पूर्व समाज के वरिष्ठ सदस्य शिवरतन अग्रवाल ने मुकेश मित्तल को दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया। मौके पर पूर्व शाखा अध्यक्ष संजय अग्रवाल,रामबाबू अग्रवाल,विकास आनंद,बलबीर अग्रवाल,ललित अग्रवाल,सुभाष सिंघानिया,मधुर अग्रवाल,प्रवीण अग्रवाल,संजय अग्रवाल बंसल प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




