Hindi NewsJharkhand NewsGhatsila NewsManushmudiya Mukhiya Ram Murmu Honored for Excellence in Panchayat Performance
उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए मानुषमुड़िया के मुखिया को रांची में पंचायती राज विभाग द्वारा किया गया सम्मानित

उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए मानुषमुड़िया के मुखिया को रांची में पंचायती राज विभाग द्वारा किया गया सम्मानित

संक्षेप: बहरागोड़ा के मुखिया राम मुर्मू को पंचायत उन्नति सूचकांक में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए रांची में सम्मानित किया गया। वे झारखंड के टॉप 5 मुखियाओं में शामिल हैं। यह पुरस्कार पंचायतों के विकास में मुखियाओं...

Thu, 17 July 2025 05:24 PMNewswrap हिन्दुस्तान, घाटशिला
share Share
Follow Us on

बहरागोड़ा।पंचायत उन्नति सूचकांक में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए मानुषमुड़िया के मुखिया राम मुर्मू को रांची में पंचायती राज विभाग द्वारा सम्मानित किया गया है। बताया गया टॉप 5 मुखियाओं में मानुषमुड़िया पंचायत के मुखिया जगह बनाई है। मुखिया को उनके पंचायत में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया है। इस सूचकांक के आधार पर विभिन्न ग्राम पंचायतों को उनके प्रदर्शन के अनुसार श्रेणियों में रखा गया था। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली पंचायतों के मुखियाओं को सम्मानित करके पंचायती राज विभाग झारखंड अन्य पंचायतों को भी प्रेरित करना चाहता है ताकि वे भी बेहतर प्रदर्शन करें। यह सम्मान पंचायतों के विकास और सामाजिक-आर्थिक प्रगति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले मुखियाओं के प्रयासों को मान्यता देता है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।