Ghatsila News: दलदली पंचायत में मलेरिया-डेंगू से बचाव को लेकर मुखिया के नेतृत्व में निकली जागरूकता रैली

हिन्दुस्तान, घाटशिला
Follow us on Google News
share

Ghatsila News: गालूडीह के दलदली पंचायत में मलेरिया और डेंगू के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए एक रैली आयोजित की गई। मुखिया सुजाता हांसदा के नेतृत्व में महिलाएं और स्वास्थ्य सहिया ने ग्रामीणों को पानी जमा न होने देने, मच्छरदानी के प्रयोग और स्वास्थ्य केंद्र जाने की सलाह दी। बरसात में मलेरिया के खतरे को देखते हुए सामूहिक प्रयास का आह्वान किया गया।

Ghatsila News: दलदली पंचायत में मलेरिया-डेंगू से बचाव को लेकर मुखिया के नेतृत्व में निकली जागरूकता रैली

Ghatsila News: गालूडीह। मलेरिया और डेंगू से बचाव को लेकर दलदली पंचायत में रविवार को जन-जागरूकता अभियान चलाया गया। मुखिया सुजाता हांसदा के नेतृत्व में टाटा स्टील फाउंडेशन और पंचायत की स्वास्थ्य सहिया ने संयुक्त रूप से रैली निकाली। पंचायत भवन से शुरू हुई रैली में महिलाएं और सहिया दीदियां तख्तियां लेकर महतोबांध, सिरका, गोबिंदपुर, ईटामारा समेत कई गांवों में पहुंचीं। ग्रामीणों को घर के आसपास पानी जमा नहीं होने देने, गमले, टायर और कूलर का पानी नियमित रूप से साफ करने तथा सोते समय मच्छरदानी का इस्तेमाल करने की सलाह दी गई। लोगों से बुखार, ठंड लगने या सिरदर्द होने पर झोलाछाप डॉक्टर के बजाय तुरंत स्वास्थ्य केंद्र में जांच कराने की अपील की गई।

मुखिया ने कहा कि बरसात में मलेरिया का खतरा बढ़ जाता है, इसलिए सामूहिक प्रयास जरूरी है। स्वास्थ्य सहिया ने बताया कि बुखार पीड़ितों की सूची बनाकर मुफ्त जांच और दवा उपलब्ध कराई जा रही है। रैली में पंचायत प्रतिनिधि और ग्रामीण मौजूद रहे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsझारखंड न्यूज़घाटशिलाGhatsila News: दलदली पंचायत में मलेरिया-डेंगू से बचाव को लेकर मुखिया के नेतृत्व में निकली जागरूकता रैली