Hindi NewsJharkhand NewsGhatsila NewsMakar Sankranti Celebrations in Ghatshila Shopping Spree and Traditional Preparations
मकर पर्व : हाट-बाजारों में उमड़ी खरीदारों की भीड़

मकर पर्व : हाट-बाजारों में उमड़ी खरीदारों की भीड़

संक्षेप:

घाटशिला अनुमंडल में महापर्व मकर का उल्लास देखने को मिल रहा है। लोग हाट-बाजार में मकर के लिए सामान खरीद रहे हैं। इस बार मकर पर्व 15 जनवरी को मनाया जाएगा। पर्व के दौरान नए कपड़े, पकवान और विभिन्न वस्तुओं की खरीदारी हो रही है। बाजार में चूड़ा, तिलकुट, गुड़ आदि की दुकानें सज गई हैं।

Jan 13, 2026 02:33 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, घाटशिला
share Share
Follow Us on

घाटशिला, संवाददाता। घाटशिला अनुमंडल में महापर्व मकर का उल्लास देखने को मिल रहा है। लोग हाट-बाजार में मकर के लिए सामान की खरीदारी में लगे हैं। वैसे मकर पर्व हर साल 14 जनवरी को ही मनाया जाता है, लेकिन पिछले कुछ सालों से संक्रांति लगने की तिथि के हेरफेर में मकर पर्व 15 जनवरी को मनाया जा रहा है। इस वर्ष भी पुजारियों की मानें तो 14 जनवरी की शाम में संक्रांति लग रही है और उस दिन एकादशी भी है। एकादशी के दिन खिचड़ी खाना वर्जित होता है, इन सब कारणों को लेकर घाटशिला अनुमंडल में अधिकतर लोग 15 जनवरी को ही मकर मनाने के मूड में है।

वैसे यह पर्व हर राज्य में अलग-अलग नाम से मनाया जाता है। कहीं इसे मकर तो कहीं लोहड़ी तो कहीं पोंगल नाम से भी मनाया जाता है। लेकिन इस पर्व का महत्व हर राज्य से ज्यादा झारखंड में देखने को मिलता है। इस पर्व की तैयारी लोग 15 दिन पहले से करते हैं। पर्व के समय नए कपड़े, तरह-तरह के पकवान, विभिन्न प्रकार का पीठा इस पर्व को अलग रंग रूप देते हैं। यह पर्व झारखंड के कुछ जिलों में एक सप्ताह तक मनाया जाता है। पर्व को लेकर हाट बाजार में लोग जमकर खरीदारी करते हैं। इस क्रम में सोमवार को डुमरिया, गालूडीह, धालभूमगढ़, बहरागोड़ा, मुसाबनी आदि के हाट बाजार में लोग काफी सामान की खरीदारी करते देखे गए। इसको लेकर अनुमंडल के बाजार में कई स्थानों में चूड़ा, तिलकुट, गुड़, लाई समेत अन्य वस्तुओ की दुकान लगाई गई है। इस समय बाजार में बड़ी टोकरी डेढ़ सौ से 200 में बिक रही है, हड़िया चली ₹50 में बिक रही है, भात छकनी ₹50 में, मुड़ी टोकरी ₹50 में, ₹30 में खाना बनाकर रखने की बड़ी टोकरी, 350 रुपये में मुड़ी चला, 60 से 80 रुपये चूड़ा, 60 रुपया मूढ़ी, 150 से 240 विभिन्न प्रकार के तिलकुट, 60 रुपये गुड़, लाई 10 रुपये पैकेट बिक रहे हैं। मकर को लेकर तालाब किनारे बड़ा कुमार बनाया गया है, जिसके लोग मकर के दिन स्नान के बाद जलाकर तापेंगे। इतना नही नहीं, लोग घर के रंग-रोगन में भी लगे हैं। दूसरी ओर, दुकान और होटल से मजदूर अब गायब होने लगे हैं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;