
पारंपरिक ढंग से मनाया गया उदाल में मकर संक्रांति पर्व
पोटका के विधायक संजीव सरदार के पैतृक गांव उदाल में मकर संक्रांति का पर्व पारंपरिक रूप से मनाया गया। विधायक संजीव सरदार सरकारी कार्यक्रम में व्यस्त थे, लेकिन उनके परिवार ने गांव की महिलाओं और बुजुर्गों को अंगवस्त्र भेंट कर शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर गांव में उत्सव और सौहार्द का माहौल देखने को मिला।
पोटका, संवाददाता। पोटका प्रखंड अंतर्गत मकर संक्रांति के पावन अवसर पर बुधवार को पोटका के विधायक संजीव सरदार के पैतृक गांव उदाल में पारंपरिक रूप से मकर पर्व मनाया गया। इस अवसर पर विधायक के परिवार के सदस्यों ने गांव की महिलाओं एवं बुजुर्गों को अंगवस्त्र भेंट कर उन्हें मकर पर्व की शुभकामनाएं दीं। हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी यह सामाजिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। हालांकि, इस बार विधायक संजीव सरदार सरकारी विधानसभा समिति के कार्यक्रम में व्यस्त होने के कारण पोटका में उपस्थित नहीं हो सके, लेकिन उनके परिवार के सदस्यों ने गांववासियों के साथ मिलकर पूरी आत्मीयता से मकर संक्रांति का पर्व मनाया और परंपरा को कायम रखा।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से विधायक संजीव सरदार के पिता नलिन सरदार, माता सरला सरदार, चाचा बिरेश चंद्र सरदार, चाची मालती सरदार, भाई राजीव सरदार एवं भाभी दुर्गामणि सरदार, भाई तरुण सरदार एवं भाभी नेहा मुंडा, भाई भरत सरदार एवं भाई धनंजय सरदार उपस्थित रहे। सभी ने गांव के लोगों से मिलकर उन्हें सम्मानित किया और सुख-समृद्धि की कामना की। परिवार के सदस्यों ने कहा कि मकर संक्रांति भारत की संस्कृति, विज्ञान और प्रकृति के समन्वय का पर्व है, जो नई ऊर्जा, खुशहाली और फसल उत्सव का प्रतीक है। इस अवसर पर गांव में उत्सव और सौहार्द का माहौल देखने को मिला।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




