घाटशिला अनुमंडल में धुमधान से मनाया जा रहा झारखंड का महापर्व मकर

Newswrap हिन्दुस्तान, घाटशिला
Follow us on Google News
share

घाटशिला अनुमंडल में मकर पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। लोग परंपरा अनुसार दही चुड़ा और पिठा का सेवन कर रहे हैं। टुसू मेला का आयोजन भी किया गया है। लोग नदी तालाबों में स्नान कर आस्था की डुबकी लगाते हैं। सड़कों पर विरानगी और दुकानों का बंद रहना इस पर्व की खासियत है।

घाटशिला अनुमंडल में धुमधान से मनाया जा रहा झारखंड का महापर्व मकर

घाटशिला‌।घाटशिला अनुमंडल में क्षेत्र का महापर्व मकर हर्षोल्लास के वातावरण में धुमधाम से मनाया जा रहा है। इस मौके पर लोग अपने परंपरा के अनुसार पर्व मना रहे है। कोई दही चुड़ा खाकर तो कोई विभिन्न प्रकार के पिठा खाकर पर्व मनाया। इस मौके पर प्रखंड के कई स्थानों पर टुसू मेला का भी आयोजन किया गया। वैसे पर्व की शुरुआत लोगों ने नदी तालाबों में आस्था की डुबकी लगाकर किया। इस दौरान अहले सुबह लोग स्नान ध्यान कर नदी तालाबों के किनारे बनाये गये कुमा को जलाकर तापा। इसके बाद लोगों ने झमता के अनुसार दान पूण्य किया। मकर पर्व का आलम इसी ही देखा जा सकता है कि दिन के 12 बजे लोग मकर की खुमार में इतने डुब गये कि सड़को पर विरानगी छा गयी।

सभी दुकान एवं होटल पुरी तरह से बंद पड़े थे। लोगों को खाना पिने के साथ साथ चाय नास्ते के लिए भी तरसना पड़ गया। मकर के पर्व के कारण सड़को पर भी कम वाहन चले, जिसके कारण दर्जनो लोगों को अपने गंतब्य की ओर पैदल ही जाना पड़ा। एैसा माहौल अभी सप्ताह भर देखने को मिल सकता है। हालांकि मकर मनाने को लेकर लोगों मे संक्रान्ति के देर से लगने के कारण लोग असमंजस में रहे। कुछ लोगों ने बुधवार को यह पर्व मनाया तो कुछ लोग गुरुवार को पर्व मनायेंगे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।