Ghatsila News: रथ पर सवार होकर मौसीबाड़ी पहुंचे महाप्रभु
Ghatsila News: भगवान श्री जगन्नाथ की पावन रथयात्रा बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र के मौदा गांव में स्थित जगन्नाथ मंदिर में भक्ति भाव से मनाई गई। इसमें श्रद्धा, भक्ति और उत्

Ghatsila News: बहरागोड़ा। भगवान श्री जगन्नाथ की पावन रथयात्रा बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र के मौदा गांव में स्थित जगन्नाथ मंदिर में भक्ति भाव से मनाई गई। इसमें श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ रथयात्रा निकाली गई। भगवान जगन्नाथ, बड़े भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा का आकर्षक श्रृंगार कर विधिवत पूजा की गई। पुजारी के वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भगवान का स्नान, तर्पण, चंदन लेपन तथा अन्य धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराया। इसके बाद तीनों विग्रहों को मंदिर से बाहर निकालकर तीन अलग-अलग रथों में सैकड़ों श्रद्धालुओं की उपस्थिति में विराजमान कराया गया। परंपरा के अनुसार मौदा गांव के जगन्नाथ मंदिर से रथ को खींचते हुए रास मंच मौसीबाड़ी तक ले जाया गया।
पूरे मार्ग में श्रद्धालुओं ने जय जगन्नाथ के जयघोष के साथ रथ को खींचा। रथयात्रा के दौरान स्थानीय कीर्तन मंडलियों ने भक्ति-कीर्तन प्रस्तुत कर माहौल को भक्तिमय बना दिया। हरिबोल और जय जगन्नाथ के नारे से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया। रथ के ऊपर से श्रद्धालुओं के बीच बतासा व लड्डू का वितरण किया गया। महिलाओं ने शंख और घंटी बजाकर रथ खींच रहे श्रद्धालुओं का उत्साहवर्धन किया।


