माता वैष्णोदेवी धाम में मां काली और सरस्वती की प्रतिमा स्थापित हुई

Apr 21, 2026 03:56 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, घाटशिला
share

गालूडीह के माता वैष्णो देवी धाम में मां काली और मां सरस्वती की मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा और महायज्ञ का आयोजन किया गया। 18 अप्रैल से चल रही पूजा के बाद पुजारियों ने विधि विधान से पूजा शुरू की। भक्तों की भीड़ उमड़ी और महाप्रसाद का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।

माता वैष्णोदेवी धाम में मां काली और सरस्वती की प्रतिमा स्थापित हुई

गालूडीह। गालूडीह उल्दा स्थित माता वैष्णोदेवी धाम में मंगलवार को मां काली और मां सरस्वती की मुर्तियां का स्थापित कर प्राण प्रतिष्ठा सहित महायज्ञ का आयोजन किया गया। इसके बाद मां काली और मां सरस्वती का पट खोल दिया गया। प्राण प्रतिष्ठा को लेकर विगत 18 अप्रैल से लगातार पुजा चल रही थी। मंगलवार को हरिद्वार और इलाहाबाद से आए पुजारियों ने विधि विधान और मंत्रोच्चारण के साथ पुजा शुरु किया इसमें मंदिर के संस्थापक राजकिशोर साहु पत्नी किरण देवी, महेन्द्र यादव पत्नी सुधा यादव,राजेश गुप्ता पत्नी पुनम गुप्ता,शलेन्द मिश्रा पत्नी मननु मिश्रा अश्वनी सेट्ठी पत्नी अन्नू से्टठी रवि शेखर प्रसाद पत्नी आशा देवी ने भाग लेकर विधिवत प्रतिष्ठा में भाग लिया था।महायज्ञ

का आयोजन किया गया ।इधर प्राण प्रतिष्ठा में भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी थी। सभी भकत इस प्राण प्रतिष्ठा में भाग लिए और मां की पुजा पाठ अराधना की।इसके बाद महाप्रसाद का आयोजन किया जिसमें सैकड़ों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। इसके साथ ही साथ वार्षिकोत्सव संपन्न हो गया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।