श्री श्री श्याम काली मंदिर धरमबहाल लालडीह में महा प्रसाद वितरण
घाटशिला के श्री श्री श्याम काली मंदिर में शनिवार को पुरषोत्तम मास के उपलक्ष्य में महा प्रसाद का वितरण किया गया। मंदिर में श्रद्धालुओं के लिए सोलर चलित नल भी लगाया गया। आयोजन में महिलाओं को सम्मानित किया गया और श्रद्धालुओं ने महाप्रसाद ग्रहण किया।

घाटशिला। श्री श्री श्याम काली मंदिर धरमबहाल लालडीह में शनिवार को पुरषोत्तम मास के उपलक्ष्य में महा प्रसाद का वितरण किया गया। साथ ही मंदिर परिसर में श्रद्धालु को स्वच्छ जल मिले सके इसके लिए सोलर चलित नल लगाया गया। महा प्रसाद का वितरण शकुंतला गुप्ता एवं मंदिर कमेटी की महिलाओं के द्वारा श्रद्धालुओं के बीच वितरण किया। मौके पर शकुंतला गुप्ता ने कहा कि श्री श्री श्याम काली मंदिर में पुरुषोत्तम मास के दौरान पूर्णिमा तिथि की पूर्व संध्या पर पूजा अर्चना किया गया एवं श्रद्धालुओं ने महाप्रसाद ग्रहण किया। आयोजक के द्वारा मंदिर कमेटी के महिलाओं को अंग वस्त्र देकर उनके द्वारा मंदिर में किए गए कार्यों के लिए सम्मानित किया गया।
इस मौके पर दिलावर साहू, प्रेम गुप्ता, अशोक गुप्ता, राजेश जैन एवं अभिषेक गुप्ता का सराहनीय योगदान रहा।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


