पाइरागुडी गांव में मां शीतला की पुजा धुम धाम से संपन्न्
गालूडीह के पाइरागुडी गांव में मां शीतला की पूजा धूमधाम से हुई। महिलाएं लंबी कतार में खड़ी होकर मां को जल और नारियल अर्पित करती रहीं। पूजा के बाद झुमूर संगीत और डांस का आयोजन किया गया। इस दिन मांसाहारी भोजन नहीं बनाया गया, जिससे गांव में एकता और भाईचारा बढ़ा।
गालूडीह।पाइरागुडी गांव में मां शीतला की पूजा उत्साह और धूमधाम के साथ संपन्न हुई। मां शीतला को स्वच्छता, आरोग्य और शीतलता की देवी माना जाता है, और ग्रामीण इलाकों में उनकी पूजा का एक विशेष सांस्कृतिक महत्व है।बुधवार सुबह को आयोजन कर्ता शीतल कालिंदी पुजारी अश्वनी आचार्य और जयंत आचार्य के द्बारा पहले तलाब से घट लाया गया उसके बाद पुजा शुरु हुई।घट लाने से पहले गांव में चुल्हा नही जलाया गया।माता शीतला की पुजा शुरु होते ही महिलाओं की लंबी कतार लग गई।श्रद्धालु सुबह से ही कतारों में लगकर मां को जल, बताशे और नारियल अर्पित किए।बेलाजुडी,नारगा,सालवनी,बडाखुशी,छोलागोडा,जोड़सा सहित कई गांवों की महिलाएं पाइरागुडी गांव पुजा करने पहुंची।
महिलाओं ने कहा धार्मिक आयोजनों से न केवल आध्यात्मिक शांति मिलती है, बल्कि समाज में आपसी भाईचारा और एकता भी बढ़ती है।इस पूजा के अवसर पर बुधवार शाम को झुमूर संगीत का आयोजन किया जाएगा जो बंगाल के झाड़ग्राम के कलाकर रहेंगे। गुरुवार को झांकी मनोरमा सहित डांस का आयोजन किया जाएगा जिससे गांव की रौनक बढ़ेगी। पूजा के समापन पर प्रसाद वितरण का आयोजन किया गया था।जिसमें पूरा गांव एक साथ शामिल होता है।इस दिन गांव में मांसाहारी भोजन नहीं बनता है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


