Ghatsila News: जरूरी दस्तावेज के साथ बैग गिरा, थाना में शिकायत
Ghatsila News: गालूडीह में अरूण गुप्ता ने अपनी खोई हुई आवश्यक दस्तावेजों की रिपोर्ट दर्ज कराई है। उनका बैग गिर जाने से आधार कार्ड, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस और एटीएम कार्ड गुम हो गया। पुलिस ने स्थल की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की है और दस्तावेज मिलने की अपील की है।

Ghatsila News: गालूडीह। जरूरी दस्तावेज खो जाने पर गालूडीह थाना में एक सामान्य डायरी दर्ज कराई गई है। शिकायतकर्ता अरूण गुप्ता ने बताया कि उनका बैग गिर जाने से उसमें रखे आधार कार्ड, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, एटीएम कार्ड और बैंक की पासबुक गुम हो गई है। बताया कि शुक्रवार को गालूडीह बाजार से घर लौट रहे थे। इसी दौरान बैग कहीं गिर गया। काफी खोजबीन के बाद भी दस्तावेज नहीं मिले। थाना प्रभारी ने शिकायत के आधार पर सामान्य डायरी दर्ज कर ली है। पुलिस ने आसपास के लोगों और दुकानदारों से पूछताछ की है। साथ ही दस्तावेज मिलने पर थाना में जमा करने की अपील की है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


