Ghatsila News: प्रभु जगन्नाथ मौसीबाड़ी में कर रहे हैं विश्राम
Ghatsila News: प्रभु जगन्नाथ गुरुवार को अपने भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा के साथ मुसाबनी पहुंच गए हैं। यहां भक्तों की भीड़ उनके दर्शन के लिए जुटी है। श्री श्री जगन्नाथ सेवा ट्रस्ट द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम, महाभोग और महाप्रसाद का आयोजन किया जा रहा है। उड़ीसा सरकार के सहयोग से भव्य धार्मिक कार्यक्रम का उद्घाटन डीएसपी रोहित कुमार रजवाड़ ने किया।

Ghatsila News: मुसाबनी। प्रभु जगन्नाथ रथ पर सवार होकर गुरुवार को अपने भाई बलभद्र बहन सुभद्रा के साथ मुसाबनी नंबर एक बाबू लाइन स्थित मौसीबाड़ी पहुंच गए हैं, जहां वह विश्राम कर रहे हैं। इस अवसर पर श्रद्धालु उनके दर्शन करने दूर-दूर से पहुंच रहे हैं। प्रभु जगन्नाथ रथ उत्सव पर यहां श्री श्री जगन्नाथ सेवा ट्रस्ट द्वारा कई तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। जिसमें दोपहर का महाभोग संध्या समय महाप्रसाद का वितरण भक्तों के सहयोग से सुचारू रूप से किया जा रहा है। वही शुक्रवार की शाम उड़ीसा सरकार के सौजन्य से भव्य धार्मिक सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में डीएसपी रोहित कुमार रजवाड़ शामिल हुए। उन्होंने दीप प्रजवलित कर विधिवत कार्यक्रम का उद्घाटन किया। इस अवसर पर ट्रस्ट के अध्यक्ष डॉक्टर जी सी सतपति, जनरल सेक्रेटरी दिनेश साव, बनबिहारी पटनायक, तपन पंडा, अरविंद यादव, महिला विंग की अध्यक्ष प्रतिभा साव, वीणा पानी खां सहित ट्रस्ट के कई पदाधिकारी भी उपस्थित थे। इस मौके पर पोस्ट ऑफिस मैदान में उड़ीसा संबलपुर से आए कलाकारों द्वारा प्रस्तुत किए गए धार्मिक नाटक, संबलपुरी नृत्य का दर्शकों ने देर रात तक आनंद उठाया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


