ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड घाटशिलामुसाबनी में भगवान बिरसा मुंडा की मनाई जयंती

मुसाबनी में भगवान बिरसा मुंडा की मनाई जयंती

भगवान बिरसा मुंडा की जयंती गुरुवार को मुसाबनी प्रखंड के विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों में भी मनाई गई। इस अवसर पर बच्चों को भगवान बिरसा मुंडा की जीवनी के बारे में जानकारी दी गई। जीसीजेडी उच्च विद्यालय...

मुसाबनी में भगवान बिरसा मुंडा की मनाई जयंती
हिन्दुस्तान टीम,घाटशिलाFri, 16 Nov 2018 04:34 PM
ऐप पर पढ़ें

भगवान बिरसा मुंडा की जयंती गुरुवार को मुसाबनी प्रखंड के विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों में भी मनाई गई। इस अवसर पर बच्चों को भगवान बिरसा मुंडा की जीवनी के बारे में जानकारी दी गई। जीसीजेडी उच्च विद्यालय मुसाबनी में कार्यक्रम आयोजित कर भगवान बिरसा मुंडा को श्रद्धांजलि अर्पित की गयी। प्रधानाध्यापक शिवपूजन सिंह चौहान के नेतृत्व में विद्यालय के शिक्षक सोमेश्वर झा, विनोदानंद झा, विनोद कुमार लाल, निमाई मार्डी, संजय पातर सहित शिक्षकेतर कर्मचारियों छात्र-छात्राओं ने भगवान बिरसा मुंडा के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की। सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में भी कार्यक्रम आयोजित कर शिशु मंदिर के प्रधानाचार्य चंद्रशेखर चौबे के नेतृत्व बच्चों ने भगवान बिरसा मुंडा को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर आचार्य उमा शंकर पाल, भारत शर्मा, बृज बिहारी सिंह, अनीता पांडेय, सुबोध कुमार, तपन मिश्रा, पुतुल, सरिता, अदीबा, छाया आदि मौजूद थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें