Ghatsila News: गुड़ाझोर चौक पर लगेगी प्रतिमा, युवक के इलाज का मिला आश्वासन

हिन्दुस्तान, घाटशिला
Follow us on Google News
share

Ghatsila News: गालूडीह के गुड़ाझोर गांव में एक युवक कृष्णा सिंह ने बुधवार को गुड़ाझोर चौक पर स्थापित एक प्रतिमा को तोड़ दिया। युवक को मानसिक रूप से विक्षिप्त बताया जा रहा है। गांव के नेताओं ने बैठक में तय किया कि उसे सजा नहीं, बल्कि इलाज की जरूरत है। प्रशासन ने नई प्रतिमा स्थापित करने का भी आश्वासन दिया है।

Ghatsila News: गुड़ाझोर चौक पर लगेगी प्रतिमा, युवक के इलाज का मिला आश्वासन

Ghatsila News: गालूडीह। गुड़ाझोर चौक पर स्थापित एक प्रतिमा बुधवार को गुड़ाझोर गांव के ही एक युवक कृष्णा सिंह ने तोड़ दी। वह मानसिक रूप से हल्का विक्षिप्त बताया जा रहा है। गुरुवार को इसे लेकर गुड़ाझोर गांव में ग्राम प्रधान रामचंद सिंह और मुखिया प्रतिनिधि सुनील सिंह की अध्यक्षता गुरुवार को बैठक हुई। जिसमें सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि युवक का दिमागी संतुलन ठीक नहीं है, उसे सजा नहीं बल्कि इलाज की जरूरत है। इधर, मूर्ति तोड़ने वाले मामले में थाना प्रभारी अंकु कुमार और सीओ निशात अम्बर भी गुड़ाझोर गांव पहुंचे। ग्रामीणों ने इस संबंध में हस्ताक्षर युक्त आवेदन अनुमंडल चिकित्सा पदाधिकारी को आवेदन देकर युवक के निःशुल्क मानसिक इलाज की व्यवस्था करने की मांग की है।

वहीं, प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि जल्द ही गुड़ाझोर चौक पर नई प्रतिमा स्थापित करने में पूरा सहयोग किया जाएगा और प्रतिमा का अनावरण सम्मान के साथ किया जाएगा।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsझारखंड न्यूज़घाटशिलाGhatsila News: गुड़ाझोर चौक पर लगेगी प्रतिमा, युवक के इलाज का मिला आश्वासन