सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा का विरोध, सीओ को ज्ञापन सौंपा

Newswrap हिन्दुस्तान, घाटशिला
share

चाकुलिया नगर पंचायत के वार्ड नंबर 10 में स्थानीय निवासियों ने अवैध मांस और मछली की दुकानों के खिलाफ विरोध किया। पूर्व पार्षद देवानंद सिंह के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मंडल ने अंचल अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। इस मुद्दे पर नगर पंचायत के अधिकारी भी उपस्थित थे।

सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा का विरोध, सीओ को ज्ञापन सौंपा

चाकुलिया। चाकुलिया नगर पंचायत के वार्ड नंबर 10 में प्रखंड कार्यालय और नगर पंचायत कार्यालय के पास वाजपई नगर से सटी केंद्र सरकार की जमीन पर अवैध कब्जा कर मांस और मछली की दुकान लगाने का स्थानीय निवासियों ने पुरजोर विरोध किया है। इसे लेकर शनिवार को वार्ड नंबर 10 के पूर्व पार्षद देवानंद सिंह के नेतृत्व में स्थानीय लोगों के एक प्रतिनिधि मंडल ने अंचल अधिकारी नवीन पुरती को ज्ञापन सौंपा। मौके पर नगर पंचायत के नगर प्रबंधन अनंत खलखो और प्रभात मिंज भी उपस्थित थे। इधर, नगर पंचायत कार्यालय में भी ज्ञापन की प्रतिलिपि दी गई है। ज्ञापन सौंपने वाले प्रतिनिधि मंडल में बबलू जेना, सौरभ सोय, अनूप मिश्रा, शिव हांसदा, सुनील ठाकुर, विक्रम उपाध्याय समेत अन्य उपस्थित थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।