Hindi NewsJharkhand NewsGhatsila NewsLocal Residents Halt Park Construction Over Delayed Boundary Wall in Jaher Gadh
मानुषमुडिया जाहेरगाढ़ में चारदीवारी नहीं बनाए जाने को लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी, पार्क के कार्यों को कराया बंद

मानुषमुडिया जाहेरगाढ़ में चारदीवारी नहीं बनाए जाने को लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी, पार्क के कार्यों को कराया बंद

संक्षेप:

बहरागोड़ा प्रखंड के मानुषमुड़िया में पार्क निर्माण को लेकर पिछले दो साल से शिलान्यास हुआ था। लेकिन जाहेरगाढ़ में चारदीवारी का काम न होने से ग्रामीणों ने पार्क का काम बंद कर दिया। मुखिया और कमिटी के सदस्यों ने चारदीवारी के निर्माण की मांग की है और उपायुक्त से जांच की मांग की है।

Dec 12, 2025 03:43 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, घाटशिला
share Share
Follow Us on

बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र के मानुषमुड़िया में पार्क बनाने को लेकर पिछले दो साल स्थानीय जनप्रतिनिधियों के द्वारा शिलान्यास किया गया था। उसके साथ जाहेरगाढ़ स्थान में चारदीवारी को लेकर भी उसी दिन शिलान्यास किया गया था। अब पार्क बन गया कुछ दिन बाद समाप्त हो जाएगा लेकिन जाहेरगाढ़ में चारदीवारी बनाए जाने को लेकर अभी तक कोई कदम नहीं उठाइ है। इसमें जाहेरगाढ़ कमिटी ठगा महसूस कर रहे हैं। शुक्रवार को कालापाथर पंचायत के मुखिया शिव चरण हांसदा और जाहेरगाढ़ कमिटी के सोमाय मुर्मू के नेतृत्व में ग्रामीण उपस्थित होकर पार्क निर्माण कार्य को सामूहिक रूप से बंद कर दिया है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

सभी उपस्थित ग्रामीणों का कहना है की जाहेरगाढ़ स्थान में चारदीवारी बनाए जाने को लेकर बात हुई थी शिलान्यास भी हुआ था लेकिन अभी तक इसको क्यों नहीं बनाया गया। जब तक चारदीवारी बनना शुरू नहीं किया जाएगा तब तक पार्क का काम बंद रहेगा। इसे लेकर सोमाय मुर्मू ने जमशेदपुर के उपायुक्त से लिखित आवेदन के साथ जांच की मांग किया है। वही शुक्रवार को मुखिया तथा रेंजर के बीच दूरभाष पर बातचीत भी हुई लेकिन इसका कोई हल नहीं मिलने से काम को बंद करा दिया गया है। बताया गया की पहले जाहेरगाढ़ में चारदीवारी का काम शुरू होगा उसके बाद पार्क का काम चालू रहेगा।