विधायक ने कैमी गांव में नाली निर्माण कार्य का शिलान्यास, ग्रामीणों का जताया आभार

Nov 22, 2025 04:38 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, घाटशिला
share

बहरागोड़ा प्रखंड के बनकाटा पंचायत स्थित कैमी गांव में शनिवार को विधायक समीर महंती ने अपनी निधि से नाली निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। यह कार्य मजना तालाब से पुरुषोत्तम मन्ना के आवास तक होगा, जिससे जल निकासी की समस्या का समाधान होगा। ग्रामीणों ने विधायक के प्रयासों की सराहना की।

विधायक ने कैमी गांव में  नाली निर्माण कार्य का शिलान्यास, ग्रामीणों का जताया आभार

बहरागोड़ा।बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र के बनकाटा पंचायत अंतर्गत कैमी गांव में शनिवार को स्थानीय लोगों की बहुप्रतीक्षित मांग पूरी हुई। वहीं क्षेत्रीय विधायक समीर महंती ने अपनी विधायक निधि से स्वीकृत नाली निर्माण कार्य का विधिवत शिलान्यास किया। यह नाली निर्माण कार्य मजना तालाब से पुरुषोत्तम मन्ना के आवास तक किया जाएगा जिससे जल निकासी की समस्या दूर होने की उम्मीद है। विधायक समीर महंती ने नारियल फोड़कर निर्माण कार्य की औपचारिक शुरुआत की। साथ ही शिलान्यास के मौके पर विधायक समीर महंती ने अपने संबोधन में कहा कि यह नाली निर्माण उनके चुनावी वादे का एक हिस्सा है जिसे आज पूरा किया जा रहा है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

उन्होंने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि क्षेत्र के विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की बाधा नहीं आने दी जाएगी और विकास की गति निरंतर बनी रहेगी। इस अवसर पर उपस्थित ग्रामीणों ने विधायक के प्रति गहरा आभार व्यक्त किया और उनके प्रयासों की सराहना की। इस मौके पर मुख्य रूप से प्रखंड अध्यक्ष असित मिश्रा, मुना होता, पप्पू कर, जयंत कर, राजू मन्ना, ऋतिक कर, अरुण बारिक, चंदन कर, अंतर्यामी कर, बंकिम चंद्र कर, सुजय डांगूआ, सुमित माइती समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण और पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।