Ghatsila News: प्रतिमा विसर्जन को लेकर स्वर्णरेखा घाट का लिया जायजा
Ghatsila News: मौजा के ग्रामीणों ने किया जांताल पूजा डुमरिया। संवाददाता डुमरिया प्रखंड अंतर्गत केन्दुआ पंचायत के बादलगोड़ा गांव में शुक्रवार को बारह मौंजा के ग्

Ghatsila News: घाटशिला, संवाददाता। आगामी दुर्गा पूजा को देखते हुए शुक्रवार को मऊभंडार स्थित स्वर्णरेखा नदी विसर्जन घाट का निरीक्षण स्थानीय प्रतिनिधियों ने किया गया। इस दौरान घाट की सुरक्षा व्यवस्था, नदी का बढ़ा जलस्तर, तेज बहाव, प्रकाश व्यवस्था और जर्जर पुलिया की स्थिति का जायजा लिया गया। इस दौरान कांग्रेसी नेता काल्टू चक्रवर्ती ने कहा कि वर्तमान में नदी का जलस्तर काफी बढ़ा हुआ है और पानी का बहाव भी तेज है। ऐसे में प्रतिमा विसर्जन के दौरान किसी प्रकार की दुर्घटना की आशंका बनी हुई है। घाट पर आने वाली बड़ी प्रतिमाओं के साथ ट्रक एवं अन्य बड़े वाहनों की आवाजाही को देखते हुए जर्जर पुलिया की स्थिति को भी गंभीर बताया।
घाट के आसपास गंदगी और अंधेरा है, जिसे विसर्जन से पहले साफ कराया जाना जरूरी है। साथ ही देर रात तक विसर्जन कार्यक्रम चलने की संभावना को देखते हुए पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था करने की मांग की गई। प्रतिनिधिमंडल ने प्रशासन एवं संबंधित प्रबंधन के अधिकारियों से मिलकर घाट पर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं दुरुस्त कराने की मांग करने की बात कही। मौके पर घाटशिला प्रखंड अध्यक्ष सत्यजीत सीट, हरवेल सिंह, मोईन खान, भुजंग भूषण मन्ना, भीमा करुआ, रपिंदर सिंह, अजय दे, पप्पू सिंह, वाहिद खान, राजा दत्ता, विश्वनाथ प्रताप समेत अन्य लोग उपस्थित थे।


