Ghatsila News: चाकुलिया नपं: दिघी में चापाकल के पास जल और कचरे का जमाव
Ghatsila News: चाकुलिया नगर पंचायत के वार्ड 12 के दिघी गांव में चापाकल के पास गंदा पानी और कचरा जमा है। इससे ग्रामीणों को दुर्गंध और मच्छरों के बढ़ने की समस्या हो रही है। जलजनित बीमारियों का खतरा है। नपं की अध्यक्ष सोमवारी सोरेन ने सोक पिट बनाने का आश्वासन दिया है।

Ghatsila News: चाकुलिया। चाकुलिया नगर पंचायत के वार्ड नंबर 12 में चाकुलिया- माटिहाना मुख्य सड़क से सटे दिघी गांव की नगर पंचायत की अध्यक्ष सोमवारी सोरेन के घर के पास स्थापित चापाकल के पास गंदा पानी और कचरा जमा है। इससे दुर्गंध फैल रही है। मच्छरों का प्रकोप भी बढ़ा है। इससे ग्रामीण परेशान हैं। जलजनित बीमारियों के फैलने का खतरा है। यह स्थिति पिछले कई साल से है। बरसात के मौसम में स्थिति और भी भयावह हो सकती है। बरसात के पानी से कचरा और गंदा पानी फैल सकता है। चापाकल के पास सोक पिट नहीं बना है। इस गांव में कई साल पूर्व पाइप लाइन तो बिछाई गई है और घर-घर में पानी के लिए संयोजन भी दिया गया।
मगर दुर्भाग्य है कि जलापूर्ति नहीं होती है। ऐसे में ग्रामीण इसी चापाकल से पेयजल लेते हैं। चापाकल के पास नहाते हैं और कपड़ा भी धोते हैं। जल निकासी के उपाय नहीं किए गए हैं। इसलिए चापाकल के पास ही पानी का जमाव होता है। इस संबंध में नपं की अध्यक्ष सोमवारी सोरेन ने कहा कि शीघ्र ही चापाकल के पास सोक पिट का निर्माण कराया जाएगा। ताकि चापाकल के आसपास जल और कचरे का जमाव नहीं हो।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


