Ghatsila News: चाकुलिया: जमुआ में वज्रपात से सूख गया पेड़
हिन्दुस्तान, घाटशिला
Ghatsila News: चाकुलिया के जमुआ पंचायत के बदरोडीह टोला में एक वज्रपात ने यूक्लिपोटाश के पेड़ को सूखा दिया। यह घटना गुरुवार की शाम को हुई, जब खेत में कोई काम नहीं कर रहा था। पंचायत समिति सदस्य राम चंद्र बेसरा ने बताया कि वज्रपात के समय उनके घर के छप्पर में भी हलचल हुई।
चाकुलिया: जमुआ में वज्रपात से सूख गया पेड़
Ghatsila News: चाकुलिया: चाकुलिया प्रखंड के जमुआ पंचायत के जमुआ गांव के बदरोडीह टोला के पास चुनाराम मांडी के खेत में विगत गुरुवार की शाम को वज्रपात से यूक्लिपोटाश का एक पेड़ सूख गया। संयोग था कि उस समय खेत में कोई काम नहीं कर रहा था। पेड़ पर वज्रपात पंचायत समिति के सदस्य राम चंद्र बेसरा के घर से 100 मीटर दूर खेत में हुआ था। राम चंद्र बेसरा ने बताया कि वज्रपात होने से उनके घर के छप्पर पर लगे टीन हिल गये। राम चंद्र बेसरा के मुताबिक जब वज्रपात हुआ तब पेड़ के आसपास के खेत में कोई भी व्यक्ति काम नहीं कर रहा था।

