Ghatsila News: हल्दीपोखर में अधिवक्ता के घर 13.95 लाख की चोरी, पांच संदिग्ध सीसीटीवी में कैद

हिन्दुस्तान, घाटशिला
share

Ghatsila News: पोटका के हल्दीपोखर हृदयनगर में अधिवक्ता जावेद जमाल के घर में 13-14 सितंबर की रात अज्ञात चोरों ने 13.95 लाख रुपये की चोरी की। चोर 95 हजार रुपये नकद और सोने-चांदी के आभूषण ले गए। पुलिस जांच कर रही है, और सीसीटीवी फुटेज में संदिग्ध चोरों के चेहरे पर कपड़ा बंधा हुआ दिख रहा है।

हल्दीपोखर में अधिवक्ता के घर 13.95 लाख की चोरी, पांच संदिग्ध सीसीटीवी में कैद
हल्दीपोखर में अधिवक्ता के घर 13.95 लाख की चोरी, पांच संदिग्ध सीसीटीवी में कैद

Ghatsila News: पोटका। कोवाली थाना क्षेत्र के हल्दीपोखर हृदयनगर में अज्ञात चोरों ने अधिवक्ता जावेद जमाल के घर का मुख्य दरवाजा तोड़कर करीब 13.95 लाख रुपये की चोरी कर ली। घटना 13-14 सितंबर की रात की है। पीड़ित के अनुसार, चोर घर से 95 हजार रुपये नकद और करीब 13 लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के आभूषण ले गए।जावेद जमाल ने पुलिस को बताया कि रात करीब तीन बजे उठने पर उन्हें आंखों में जलन महसूस हुई। इसके बाद पिता के कमरे में पहुंचने पर स्टील की आलमारी टूटी मिली। आलमारी से नकदी के अलावा सोने की चेन, कान की बाली, नाक की कील, चांदी की पायल और चूड़ी गायब थी।सूचना

पर थाना प्रभारी मुकेश कुमार साव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। सीसीटीवी फुटेज में चेहरे पर कपड़ा बांधे पांच संदिग्ध घर में प्रवेश करते दिखे। आशंका है कि चोरों ने स्प्रे का इस्तेमाल कर परिवार के सदस्यों को बेहोश किया और वारदात को अंजाम दिया।इसी रात रेलवे क्रॉसिंग के पास एक गुमटी का ब्लूस्कोप सीट काटकर तीन हजार रुपये नकद समेत सामान चोरी किया गया। पुलिस दोनों घटनाओं की जांच कर रही है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsझारखंड न्यूज़घाटशिलाGhatsila News: हल्दीपोखर में अधिवक्ता के घर 13.95 लाख की चोरी, पांच संदिग्ध सीसीटीवी में कैद