सोनागाड़ा में पैतृक जमीन पर अवैध कब्जा की शिकायत
पोटका के सोनागाड़ा में एक परिवार की पैतृक खेती और जमीन पर अवैध कब्जा करने का मामला सामने आया है। जोलेश और रमेश सरदार ने प्रशासन से न्याय और सुरक्षा की मांग की है। ग्राम प्रधान और अन्य ग्रामीणों ने भी इस मामले में समर्थन दिया है। थाना प्रभारी ने उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

पोटका, संवाददाता। प्रखंड की तेंतला पोड़ा पंचायत अंतर्गत सोनागाड़ा में एक परिवार की पैतृक खेती और घर की जमीन अवैध रूप से कब्जा करने एवं हथियार दिखाकर भयभीत करने का मामला सामने आया है। इस संबंध में सोनागाड़ा गांव निवासी जोलेश सरदार व रमेश सरदार मंगलवार को ग्राम प्रधान व ग्रामीणों संग कोवाली थाना पहुंचे और थाना प्रभारी मुकेश कुमार साव से मिलकर ज्ञापन सौंपा। पीड़ित जोलेश व रमेश ने थाना प्रभारी से न्याय दिलाने व सुरक्षा देने की मांग की है। उन्होंने कहा कि इस संबंध में अंचलाधिकारी को भी ज्ञापन सौंपा गया है। इस अवसर पर ग्राम प्रधान आजीन सोमाई सरदार, लखींद्र सरदार, सुखलाल सरदार, बिस्कुट सरदार,ओलो सरदार,सिवाय सरदार सहित अन्य उपस्थित थे।
इस मामले में थाना प्रभारी मुकेश कुमार साव ने कहा कि जमीन विवाद में अंचल का निर्णय सर्वमान्य होता है। मामले की गंभीरता को देखते हुए सीओ से इस विषय पर मंतव्य लेकर उचित कार्रवाई होगी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


