Ghatsila News: चाकुलिया: कालापाथर में नए विद्युत उपकेंद्र निर्माण की प्रक्रिया हुई तेज

हिन्दुस्तान, घाटशिला
Follow us on Google News
share

Ghatsila News: चाकुलिया: विधायक समीर कुमार मोहंती ने कालापाथर गांव में 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र के निर्माण के लिए भूमि उपलब्ध कराने की प्रक्रिया शुरू की। यह उपकेंद्र आसपास के गांवों की वर्षों पुरानी मांग है, जिससे बिजली आपूर्ति में सुधार होगा और किसानों और विद्यार्थियों को लाभ मिलेगा।

Ghatsila News: चाकुलिया: कालापाथर में नए विद्युत उपकेंद्र निर्माण की प्रक्रिया हुई तेज

Ghatsila News: चाकुलिया: विधायक समीर कुमार मोहंती के प्रयास से झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड ने कालापाथर गांव में प्रस्तावित 33/11 केवी विद्युत शक्ति उपकेंद्र के निर्माण हेतु आवश्यक भूमि उपलब्ध कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।विद्युत आपूर्ति अवर प्रमंडल, चाकुलिया के सहायक विद्युत अभियंता ने अंचलाधिकारी, चाकुलिया को पत्र भेज कर उपकेंद्र निर्माण के लिए लगभग 100×100 मीटर सरकारी भूमि उपलब्ध कराने का अनुरोध किया है।विधायक समीर कुमार मोहंती ने कहा कि कालापाथर, मानुषमुड़िया सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों की यह वर्षों पुरानी मांग थी। नए विद्युत उपकेंद्र के निर्माण से क्षेत्र में बिजली आपूर्ति और अधिक सुदृढ़ एवं निर्बाध होगी।

इससे किसानों, विद्यार्थियों, छोटे व्यवसायियों तथा आम उपभोक्ताओं को सीधा लाभ मिलेगा।उन्होंने कहा कि क्षेत्र की मूलभूत समस्याओं के समाधान और विकास कार्यों को गति देने के लिए उनका प्रयास निरंतर जारी रहेगा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।